Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद के कार्यकाल को एक साल और बढ़ा दिया है. अब वे मई 2026 तक पद पर बने रहेंगे.

cbi director praveen sood

केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद (CBI Director Praveen Sood) के कार्यकाल को एक और साल के लिए बढ़ा दिया है. अब वे 24 मई 2025 के बाद भी अगले साल तक इस पद पर बने रहेंगे. यह फैसला नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) की मंजूरी के बाद लिया गया है.

प्रवीण सूद 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और कर्नाटक कैडर से आते हैं. उनके नेतृत्व में सीबीआई ने बीते कुछ समय में कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई है. सूत्रों के अनुसार, सरकार का यह कदम एजेंसी में नेतृत्व की निरंतरता बनाए रखने और लंबित मामलों में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.

यह आदेश कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (Department of Personnel and Training – DoPT) ने जारी किया है. नियुक्ति समिति की सचिव मनीषा सक्सेना के हस्ताक्षर से जारी इस पत्र में बताया गया है कि प्रवीण सूद के कार्यकाल विस्तार को 5 मई 2025 को औपचारिक रूप से मंजूरी दी गई है.

गौरतलब है कि प्रवीण सूद को मई 2023 में दो साल के लिए सीबीआई निदेशक नियुक्त किया गया था. अब इस फैसले के बाद वे मई 2026 तक अपने पद पर कार्यरत रहेंगे.


ये भी पढ़ें- Operation Sindoor के बाद पहली बार देश के रक्षा मंत्री का संबोधन, राजनाथ सिंह बोले- सेना ने हनुमान की तरह किया आतंकियों पर हमला


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital