रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
नसरुल्लाह और अंजू
Anju Pakistan news: भारत छोड़कर पाकिस्तान जाने वाली अंजू एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. फिलहाल वह वापस भारत आ चुकी हैं और अपने बच्चों के साथ रह रही हैं. इसके बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं कि अंजू वापस भारत क्यों आई हैं. क्या उन्हें पाकिस्तान ने भारत की जासूसी कराने के लिए तो नहीं भेजा है या फिर वो अब यहीं अपने बच्चों के साथ रहेंगी या फिर वापस पाकिस्तान चली जाएंगी. इस तरह कई सवाल उठ रहे हैं. बता दें कि अंजू ने पाकिस्तान के नसरुल्लाह से शादी कर ली थी और फिर अंजू से फातिमा बन गई थीं.
इन सभी सवालों को लेकर अंजू ने अब सभी राज खोल दिए हैं. उन्होंने इंडिया टूडे से बातचीत करते हुए सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं. अंजू ने बताया कि फिलहाल वह भारत में अपनी बच्चों के साथ रह रही हैं. हालांकि उन्होंने यह भी साफ कहा कि वह अपने पहले पति अरविंद के नहीं रह रही हैं. वे भिवाड़ी में हैं और मैं अभी दिल्ली के पास ही बच्चों के साथ हूं.
इंटरव्यू में उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह अभी दोनों की पत्नी हैं. मैं रहूंगी उसके साथ जिससे दिल से शादी की है. उन्होंने कहा कि कानूनी तौर में अभी अरविंद की भी पत्नी हूं और पाकिस्तान में निकाह किया है तो उनकी भी हूं. उन्होंने कहा कि मैंने अभी तलाक के लिए कोई अर्जी नहीं दी है. आगे बच्चों के भविष्य को देखते हुए फैसला लिया जाएगा.
अंजू ने यह भी साफ कर दिया कि नसरुल्लाह ने मुझे स्वीकारा है तो मेरे बच्चों को स्वीकार करेंगे. वहीं जब उनसे पाकिस्तान वापस जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं अभी बच्चों के साथ बिजी हूंं. अगर बच्चे पाकिस्तान मेरे साथ पाकिस्तान चलने को तैयार हो जाएंगे तो मैं बच्चों को लेकर वहां चली जाऊंगी. अगर बच्चे ऐसा नहीं करते हैं तो नसरुल्लाह भारत आएंगे.
Jammu Love Guru Case: जम्मू में सनी नाम के युवक पर लड़कियों को रोककर वीडियो…
एंसी सोजन एडाप्पिल्ली ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल…
Patna Protest: पटना में सोमवार को एक बार फिर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और…
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत…
World Rabies Day WHO Guidelines: रेबीज दिवस पर WHO का अलर्ट जारी- दुनिया में हर…
Parvesh Verma: प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को झूठ का पुलिंदा करार दिया. उन्होंने पिटाई…