देश

Veer Bal Divas: CM योगी ने पहली बार पहनी ऐसी पगड़ी, बोले- ‘आज देश वीर साहिबजादों के अमर बलिदान को याद कर रहा’

Veer Bal Divas 2023: देशभर में आज​ सिख समुदाय की ओर से वीर बाल दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है. इस अवसर पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता केसरिया पगड़ी पहने नजर आए और उन्होंने वीर साहिबजादों के अमर बलिदान को याद किया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ऐसी पगड़ी पहनी. उनका वीडियो सामने आया है.

इस वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आपको केसरिया रंग की पगड़ी और भगवा वस्त्र पहने दिख रहे होंगे. उनसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज नई दिल्‍ली में भारत मंडपम में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया था. दिल्ली के भारत मंडपम में ‘वीर बाल दिवस’ समारोह पर वहां पीएम मोदी ने कहा, “…’वीर बाल दिवस’ भारतीयता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने का प्रतीक है.”

‘बलिदान दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मान्यता मिली’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी की राजधानी लखनऊ में बोले— “पीएम मोदी की प्रेरणा और आदेश से पिछले साल साहिबजादों के बलिदान दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मान्यता मिली और आज हम सब इस समारोह में अपनी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए यहां पर एकत्रित हुए हैं. पूरा देश आज वीर साहिबजादों के अमर बलिदान को याद कर रहा है.”

‘शौर्य की पराकाष्ठा के समय कम आयु मायने नहीं रखती’

प्रधानमंत्री मोदी ने राजधानी दिल्ली में कहा, “पिछले वर्ष 26 दिसंबर को देश ने पहली बार इसी दिन वीर बाल दिवस के तौर पर मनाया था तब पूरे देश में सभी ने भाव विभोर होकर साहिबजादों के वीर कथाओं को सुना था. वीर बाल दिवस भारतीयता रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक है. ये दिन हमें याद दिलाता है कि शौर्य की पराकाष्ठा के समय कम आयु मायने नहीं रखती.”

यह भी पढ़िए: “सरकार की स्पष्ट नीति है और नीयत में कोई खोट नहीं है”, वीर बाल दिवस कार्यक्रम को पीएम मोदी ने किया संबोधित

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

धुंधली नहीं होगी दिल्ली: दिवाली से पहले राजधानी की साफ हवा साफ का ब्लूप्रिंट तैयार

Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…

33 minutes ago

विकास की राह में घुट रहा भारत का दम! कोयला जलाने से हवा हो रही जहरीली, हर साल 9 लाख मौतें

Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…

37 minutes ago

चालान नहीं भरा तो अगली बार बिजली का बिल देखकर उड़ जाएंगे होश! सुप्रीम कोर्ट ने क्या प्लान बना लिया?

Supreme Court on Traffic Challan: सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर लोग ट्रैफिक चालान नहीं भर…

41 minutes ago

‘मैं संतुष्ट हूं…’, अचानक से चिराग पासवान को किस बात का संतोष मिला?

Chirag Paswan satisfied with ECI: बीते रोज SIR पर चुनाव आयोग से सवाल पूछने वाले…

52 minutes ago

नेता नहीं, मसीहा थे गांधी! जानिए 100 साल पहले पूर्वी यूपी के किसानों ने गांधी को कैसे गढ़ा था?

1920 के दशक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी की छवि…

55 minutes ago