Rajnath Singh National Security: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत सरकार ने अरब सागर में ‘एमवी केम प्लूटो’ पर ड्रोन हमले और लाल सागर में ‘एमवी साईबाबा’ पर हमले की घटना को गंभीरता से लिया है. उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक पोतों पर हाल के हमलों के बाद भारत ने समुद्र में गश्त बढ़ा दी है. राजनाथ सिंह ने कहा कि हम वाणिज्यिक पोतों पर हुए हालिया हमलों के जिम्मेदार लोगों का हर हाल में पता लगाएंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.
रक्षा मंत्री ने इस दौरान आतंकियों को चेतावनी दी है. उन्होंने सख्ती दिखाते हुए कहा कि जिन्होंने भी इस हमले को अंजाम दिया है, उन्हें हम सागरतल से भी ढूंढ निकालेंगे. वे स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक ‘आईएनएस इंफाल’ के भारतीय नौसेना में शामिल होने के कार्यक्रम के मौके पर बोल रहे थे. यह घातक युद्धपोत विस्तारित दूरी की सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल दागने की क्षमता से भी लैस है.
रक्षा मंत्री ने कहा है कि आजकल समंदर में हलचल कुछ ज़्यादा ही बढ़ गई है. भारत की बढ़ती आर्थिक और सामरिक ताक़त ने कुछ ताक़तों को ईर्ष्या और द्वेष से भर दिया है. अरब सागर में हाल में हुए ‘एमवी केम प्लूटो’ पर ड्रोन हमले और कुछ दिन पहले लाल सागर में ‘एमवी साई बाबा’ पर हुए हमले को हमारी सरकार ने बहुत गंभीरता से लिया है.
यह भी पढ़ें- अयोध्या में राम मंदिर बनवाकर PM मोदी ने पूरा किया बालासाहेब ठाकरे का सपना: CM एकनाथ शिंदे
बता दें कि हाल ही में लाल सागर में भी गैबॉन के स्वामित्व वाले जहाज MV साईबाबा पर हमला हुआ था, जिस पर भारत का झंडा लगा हुआ है. यह जहाज अपने साथ कच्चा तेल लेकर जा रहा था. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा था कि 13 दिसंबर की रात एक अमेरिकी युद्धपोत को इस हमले के बाद इमरजेंसी कॉल भेजा गया था और यमन के हूती विद्रोहियों ने जहाज पर ड्रोन से हमला किया. हालांकि, इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था.
-भारत एक्सप्रेस
एशिया कप ट्रॉफी विवाद के बाद सवाल उठ रहा है कि Asian Games 2026 में…
RBI Repo Rate Hike Loan EMI Impact: महंगाई और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के…
कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी कर रही है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा…
दिल्ली हाई कोर्ट ने रिलायंस मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अमिताभ झुनझुनवाला की अंतरिम जमानत…
Salman Khan Ganpati Viral Video: सलमान खान का गणपति बप्पा की आरती करते हुए एक…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 100 करोड़ से अधिक के भूमि फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले…