नवाज शरीफ बन सकते हैं पीएम.
Pakistan Election 2024: पाकिस्तान में आठ फरवरी को हुए चुनाव की मतगणना अभी भी जारी है. अब तक घोषित हुए परिणामों के मुताबिक नवाज शरीफ की पार्टी को फ्रंटरनर बताया जा रहा है. हालांकि इमरान खान ने भी सभी को चौंका दिया. इमरान की पार्टी पीटीआई का चुनाव चिन्ह चुनाव आयोग ने जब्त कर लिया था इसके बाद उनके समर्थित उम्मीदवार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में थे. ऐसे में अब तक घोषित हुए परिणामों के मुताबिक पीटीआई समर्थक निर्दलीय 96 सीटों पर जीत दर्ज कर चुके हैं.
जानकारी के अनुसार नवाज शरीफ की पीएमएल-एन ने 66 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने 51 सीटों पर जीत दर्ज की है. एमक्यूएम-पी ने 14 सीटें, आईपीपी ने 2 सीटें, पीएमएल ने 3 सीटें, जेयूआई-पी ने 2 सीटें, एमडब्ल्यूएम और पीएनपी ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है.
सेना की पसंद मानी जा रही पीएमएल-इन चीफ नवाज शरीफ को आगे करवाने के लिए सेना ने परिणामों में जानबूझकर डिले करवाया. वहीं इमरान को जेल में रखने के पीछे की वजह भी सेना ही है. ताकि नवाज को चुनावों में जीत दिलवाई में जा सकें.
वहीं सेना की धांधली के बाद टक्कर में लौटी पीएमएल-एन पार्टी के मुखिया नवाज शरीफ ने देर रात समर्थकों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आज आपकी आंखों में चमक देख सकता हूं. जो कह ही है हमारे जख्म भरो. हमारी जिदंगियों को रोशन करो. हम आप सभी मुबारकबाद देना चाहते हैं क्योंकि चुनाव में पीएमएल-एन सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. हम जनादेश का सम्मान करते हैं.
इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने भी सरकार बनाने का दावा पेश किया है. पार्टी ने कहा कि हमें पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और केंद्र में बहुमत मिला है ऐसे में हम तीनों ही जगह पर सरकार बनाएंगे. पाकिस्तान के चुनाव में एक और बात निकलकर सामने आई है वो यह कि इस बार जनता ने आतंकियों को सिरे से खारिज कर दिया. हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद एक निर्दलीय उम्मीदवार से चुनाव हार गया.
यह भी पढ़ेंः Agra : ताजनगरी आगरा में DM और BDO के बीच हुई कहा-सुनी, हाथापाई; रकाबगंज थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…