देश

LOC पर पाकिस्तानी साजिश नाकाम, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

LOC के पूंछ सेक्टर में कल दोपहर तीन बजे पाकिस्तान द्वारा किए गए सीमा उल्लंघन के बाद भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, जिससे पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में चल रहे आंतरिक विरोध और अशांति से ध्यान भटकाने के लिए यह नापाक साजिश रची गई थी.मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने कल दोपहर भारतीय सीमा पर बिना किसी उकसावे के फायरिंग की, जिसका भारतीय सेना ने पूरी ताकत से जवाब दिया.

भारतीय सेना की इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ. सूत्रों के अनुसार, इस हमले में कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने और घायल होने की खबर है. हालांकि, पाकिस्तान हमेशा की तरह अपने नुकसान को छिपाने की कोशिश कर रहा है.

पाकिस्तान की नापाक साजिशें तेज़

गौरतलब है कि पाकिस्तान बीते कुछ दिनों से लगातार जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है. 11 फरवरी की शाम अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी आतंकियों ने IED प्लांट कर हमला किया था, जिसमें भारतीय सेना के कैप्टन समेत दो जवान शहीद हो गए थे. राजौरी के नौशेरा सेक्टर में स्नाइपर अटैक भी किया गया, जिसमें एक जवान घायल हुआ था.

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज लेंगे सुरक्षा की समीक्षा

पाकिस्तान की लगातार बढ़ रही नापाक हरकतों को देखते हुए आज जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अगुवाई में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक होगी. इस  बैठक में DGP नलिन प्रभात, IGP जम्मू ज़ोन, CRPF और BSF के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

जम्मू-कश्मीर में रच रही साजिशें

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में वजीरिस्तान और खैबर पख्तूनवा में टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) के हमलों से पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हो रहा है. वहीं, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) भी पाकिस्तानी सेना और सरकार के खिलाफ जंग छेड़े हुए है.

इसके अलावा, पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में भी पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं. पूरी दुनिया में पाकिस्तान एक्सपोज होता जा रहा है. ऐसे में पाकिस्तानी सेना और ISI, पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों की मदद से जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने की साजिश कर रहे हैं.

भारतीय सेना पूरी तरह अलर्ट

भारतीय सेना पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और पाकिस्तान की हर नापाक साजिश का करारा जवाब दे रही है. सेना ने साफ कर दिया है कि किसी भी घुसपैठ या हमले का जवाब कड़े और निर्णायक तरीके से दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:दिल्ली हाईकोर्ट ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर लगाई रोक, MLA को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…

18 minutes ago

Meerut Fake Stamp Scam: 997 बैनामों में लगे थे 1577 फर्जी स्टांप, पुलिस ने कुर्क की आरोपी की संपत्ति; EOW भी कर रही जांच

मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…

19 minutes ago

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दायर की हस्तक्षेप याचिका

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अभिव्यक्ति की आजादी और विधायी विशेषाधिकारों के संतुलन से जुड़े मामले…

21 minutes ago

दिल्ली मेट्रो में मां से बिछड़ा मासूम, CISF जवान ने ऐसे मिलाया; VIDEO देख नम हो जाएंगी आंखें

दिल्ली मेट्रो में एक 8-10 साल का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था. गनीमत…

30 minutes ago

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

43 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

54 minutes ago