देश

राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर किया था जानलेवा हमला

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (Rashtriya Rajput Karni Sena) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi Murder) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हमलावरों ने 5 दिसंबर को दिनदहाड़े गोगामेड़ी पर गोलियां बरसाईं और भाग खड़े हुए. हमले के बाद गोगामेड़ी को पास के मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक वारदात के वक़्त गोगामेड़ी के साथ मौजूद अजीत सिंह नाम का एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है.

इस मामले में जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है. फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा. सुखदेव सिंह के आवास के बाहर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है. जानकारी के मुताबिक सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गईं जिसके बाद उनकी मौत हो गई है.

पुलिस ने बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे श्याम नगर जनपथ स्थित घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान स्कूटर पर दो बदमाश आए। हमलावरों ने गोगामेड़ी पर फायरिंग की थी. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के निधन पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,”श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूं. इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए कहा है.

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि सामाजिक जनों को शांति और धैर्य रखना होगा. भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराधमुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकताओं में है. गोगामेड़ी जी की आत्मा को प्रभु शांति प्रदान करें। परिजनों और समर्थकों- शुभचिंतकों को संबल प्राप्त हो. बता दें कि नवीन सिंह शेखावत के साथ दोनों हमलावर आये थे, उन्हीं हमलावरों ने नवीन सिंह पर फायरिंग की है. बताया जा रहा है कि नवीन सिंह शेखावत सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का परिचित थे और उसी के साथ हमलावर आए थे.

इस हत्याकांड को लेकर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी एक्स पर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी का जीवन समाज के कमजोर वर्ग की सेवा के लिए समर्पित रहा है। ऐसे व्यक्तित्व का असमय जाना अत्यंत दुखद है। अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई हो, ऐसे अराजक तत्व किसी भी कीमत पर बचने नहीं चाहिए। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।

-भारत एक्सप्रेस
कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

1 hour ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

2 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

2 hours ago