फोटो-सोशल मीडिया
UP News: उत्तर प्रदेश में लगातार ट्रेन पर पथराव को लेकर खबरें सामने आ रही हैं. ताजा मामला मिर्ज़ापुर में भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन से सामने आया है, जिस पर पथराव किया गया है. इसकी वजह से ट्रेन के कई कोच के शीशे टूट गए तो वहीं इस घटना से यात्रियों में हड़कम्प मच गया. हालांकि इस घटना से किसी यात्री के चोट लगने की कोई खबर सामने नहीं आई है. घटना को लेकर यात्रियों ने तुरंत सूचना रेलवे पुलिस को दी. आरपीएफ की एक टीम ट्रेन में पहुंची और घटना की जानकारी लेकर तुरंत छानबीन में जुट गई है. इस मामले में रेलवे के एक अधिकारी ने मीडिया को जानकारी दी है कि आरपीएफ घटना की जांच कर रही है.
खबरों के मुताबिक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से निकलकर ट्रेन जैसे ही मिर्जापुर की सीमा में पहुंची कि तभी कुछ लोग ट्रेन पर पत्थर बरसाने लगे. इससे ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच हड़कम्प मच गया. पथराव के कारण इंजन के पास के जनरल कोच, स्लीपर व एसी कोच के शीशे टूट कर चकनाचूर हो गए. हालांकि, ट्रेन आगे चलती रही. तो दूसरी ओर इस घटना के सम्बंध में यात्रियों ने मिर्जापुर आरपीएफ को इसकी सूचना दी. इसके बाद रेलवे पुलिस ने मिर्जापुर में ट्रेन को रोका और बोगी में आकर घटना की जानकारी ली और यात्रियों से घटना की जानकारी लेने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया.
खबर सामने आ रही है कि रविवार को देर शाम पंडित दीनदयाल रेलवे स्टेशन मुगलसराय से भागलपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस जब रवाना हुई, तो थोड़ी दूर चलने के बाद दूसरे ट्रैक पर खड़ी ट्रेन के यात्रियों ने पथराव कर दिया. इस सम्बंध में मिर्जापुर आरपीएफ ने जानकारी दी कि, डाउन ट्रैक पर एक ट्रेन खड़ी थी, वहीं अप में भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी. माना जा रहा है कि चूंकि आउटर में देर तक ट्रेन खड़ी थी, इसी वजह से यात्रियों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया.
इस घटना के सम्बंध में रेलवे के अधिकारियों ने जानकारी दी कि घटना की जांच की जा रही है. जो भी दोषी होंगे, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि यूपी में ट्रेन पर पथराव की घटना ये पहली नहीं है. इसी साल जुलाई में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया था. यह घटना अयोध्या में सोहावल के पास हुई थी.
-भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…