देश

Budget Session: संसद में आज PM मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर देंगे जवाब, राहुल के आरोपों पर भी कर सकते हैं पलटवार

Budget Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 3.30 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देना है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कल लोकसभा में पीएम मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी के रिश्ते को लेकर भी सवाल उठाए थे.

सबकी नजरें आज पीएम मोदी के उस अंदाज पर होगी जिसके लिए वो जाने जाते हैं. अक्सर विपक्ष पर वो कटाक्ष करते हैं. चुटकी भरे अंदाज में विपक्ष की खिंचाई करते हैं. और आज तो इंतज़ार रहेगा कि क्या पीएम राहुल गांधी के बयान का जवाब देते हैं है या नहीं. क्योंकि कल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अडानी का नाम लेकर सीधे पीएम मोदी पर हमला बोला था. राहुल ने आरोप लगाया था कि पीएम मोदी की मदद से अडानी दुनिया के सबसे रईस शख़्सियतों में शुमार हो गए थे.

स्मृति ने किया था राहुल के आरोपों का पलटवार

कल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा था कि जिन्हें अमेठी ने ‘मैजिक’ दिखाया, उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया. स्मृति ईरानी ने इशारों ही इशारों में आरोप लगाया कि ‘परिवार’ ने अमेठी में कई ऐसी जमीनों को अपने कब्जे में ले लिया, जिन्हें फाउंडेशन या फैक्टरी के लिए आवंटित किया गया था.

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया था कि अमेठी में ‘परिवार’ के अस्पताल ने एक व्यक्ति का इलाज नहीं किया और वापस लौटा दिया, क्योंकि उसके पास आयुष्मान भारत का कार्ड था. बाद में उस व्यक्ति की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: एक सज्जन को अमेठी ने ‘मैजिक’ दिखाया, उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया- राहुल गांधी पर जमकर बरसीं स्मृति ईरानी

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने भी कल राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्होंने संसद में पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बेबुनियाद, शर्मनाक और लापरवाही भरे आरोप लगाए. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस खुद बड़े घोटालों में शामिल रही है, जिससे देश की छवि धूमिल हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago