दुनिया

रूस में ईसाईयों और यहूदियों के धर्मस्थल पर बड़ा आतंकी हमला, अंधाधुंध गोलीबारी में पादरी व पुलिसकर्मियों सहित 15 की मौत, 25 से अधिक घायल, दो हमलावर ढेर

Russia Terrorist Attack: रूस के दक्षिणी प्रांत- दागेस्तान में ईसाईयों और यहूदियों के धर्मस्थल (सिनेगॉग) पर आतंकियों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी की गई है. खबर है कि हमले के दौरान आतंकियों ने अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया. गोलीबारी दागेस्तान के डर्बेंट शहर में हुई है. डर्बेंट में चर्च पर हुए हमले में 66 वर्षीय ऑर्थोडॉक्स पादरी की मौत हो गई है.

इसके अलावा आम नागरिकों व पुलिसकर्मियों सहित 9 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. हालांकि कई अन्य खबरों में 15 पुलिसकर्मियों की मौत की बताई जा रही है. तो वहीं दो हमलावरों के भी मारे जाने की खबर है.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एपी के हवाले से बताया है कि दागेस्तान के गवर्नर ने जानकारी दी कि बंदूकधारियों के हमलों में 15 से अधिक पुलिसकर्मियों और कई नागरिकों की हत्या कर दी गई है. तो वहीं रूस की समाचार एजेंसी TASS की रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है. हमले में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की भी खबर है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि रविवार को तीन जगहों पर हमले किए गए. माखचकाला शहर में पुलिस यातायात स्टॉप पर भी हमले की खबरें सामने आई है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हमलों में 12 कानून प्रवर्तन अधिकारी घायल भी हुए हैं. आतंकी हमले के बाद यहूदियों के धर्मस्थल की एक मंजिल पर बनी खिड़कियों से आग की बड़ी-बड़ी लपटें निकलती देखी गईं.

ये भी पढ़ें-इराक में हवाई हमलों में सात IS आतंकी ढेर तो गाजा में इजरायल का बड़ा अटैक, 42 फिलिस्तीनियों की मौत

इन जगहों पर किए गए हमले

अधिकारियों के अनुसार, तीनों जगहों पर हमले के तरीके और समय को देखते हुए ऐसा लगता है कि हमलावरों ने संगठित तरीके से हमले किए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को रूस के दागेस्तान क्षेत्र के दो ऑर्थोडॉक्स चर्च, एक आराधनालय और एक यातायात पुलिस स्टेशन पर हमला किया गया. आरटी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो हमलावर मारे गए हैं लेकिन इस हमले में एक पादरी सहित सात सुरक्षाकर्मी भी मारे गए हैं. ये हमले क्षेत्रीय राजधानी माखचकाला और डर्बेंट शहर में हुए. इस हमले के बाद से ही पूरे शहर के लोग भयभीत होकर अपने-अपने घरों में छिप गए हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 15 हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

6 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

13 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

31 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

34 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

51 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago