Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar: UGC-NET पेपर लीक मामले में जांच करने पहुंची CBI टीम पर हमला, गाड़ियों में जमकर की गई तोड़फोड़

सीबीआई की जांच टीम में स्थानीय पुलिस की महिला कांस्टेबल के साथ ही सीबीआई के चार अधिकारी शामिल थे.

UGC NET paper leak case CBI team arriving to investigate attacked

फोटो-सोशल मीडिया

UGC-NET Paper Leak Case: देश में इन दिनों नीट पेपर लीक केस में जमकर अभ्यर्थी हंगामा कर रहे हैं तो इसी बीच UGC-NET पेपर लीक केस में भी जांच जारी है. इस मामले में दिल्ली से बिहार के नवादा पहुंची सीबीआई की टीम पर हमला तक गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ किए जाने की खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि रजौली के कसियाडीह गांव के लोगों ने सीबीआई को नकली समझ लिया था. इसीलिए मारपीट की.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की जांच टीम में स्थानीय पुलिस की महिला कांस्टेबल के साथ ही सीबीआई के चार अधिकारी शामिल थे. फिलहाल अधिकारियों के साथ हुई मारपीट की सूचना रजौली पुलिस को दी गई. इस पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार पुलिसकर्मियों के साथ आनन-फानन में कसियाडीह गांव पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया.

ये भी पढ़ें-रूस में ईसाईयों और यहूदियों के धर्मस्थल पर बड़ा आतंकी हमला, अंधाधुंध गोलीबारी में पादरी व पुलिसकर्मियों सहित 15 की मौत, 25 से अधिक घायल, दो हमलावर ढेर

जांच के दौरान जब्त किए दो मोबाइल फोन

नवादा के एसपी अंबरीश राहुल ने मीडिया को बताया कि यूजीसी नेट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम शनिवार को नवादा पहुंची थी. टीम के अधिकारियों ने जांच के दौरान दो मोबाइल फोन को जब्त किया. इस बीच ग्रामीणों ने टीम को नकली समझकर उनके साथ मारपीट की. इस मामले में महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि यहां पर पेपर लीक में शामिल एक व्यक्ति के मोबाइल लोकेशन के आधार पर सीबीआई टीम जांच करने के लिए पहुंची थी.

नीट पेपर लीक मामले में जारी है कार्रवाई

मालूम होकि नीट पेपर लीक मामले में भी सीबीआई लगातार जांच कर रही है. केंद्र सरकार ने एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को पद से हटा दिया है. इसके अलावा परीक्षा में सुधार के लिए इसरो के पूर्व प्रमुख के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन भी कर दिया गया है. अब तक बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे पांच राज्यों का कनेक्शन सामने आया है. इस मामले में बिहार की आर्थिक अपराध शाखा की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है. शिक्षा मंत्रालय ने इस मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital