देश

Parliament Monsoon Session: मणिपुर के मुद्दे पर संसद में विपक्ष ने किया जमकर हंगामा, राजनाथ सिंह ने घटना पर कही ये बात…

विपक्षी सदस्यों ने शुक्रवार को लोकसभा में मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब पांच मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. स्थगन से पहले, सदन के उप नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मणिपुर की घटना पर सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष गंभीर दिखाई नहीं पड़ता है.

मणिपुर के मुद्दे पर सदन में विपक्ष का हंगामा

संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे आरंभ होते ही विपक्षी सदस्य मणिपुर के मुद्दे पर हंगामा करने लगे. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजनाथ सिंह को सदन में सरकार का पक्ष रखने के लिए कहा. रक्षा मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘मणिपुर की घटना बहुत ही गंभीर है… प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) ने स्वयं कहा है कि जो हुआ है उससे पूरा राष्ट्र शर्मसार है. प्रधानमंत्री ने कठोर से कठोर से कार्रवाई की बात कही है.’’

मणिपुर की घटना पर विपक्ष गंभीर नहीं- राजनाथ सिंह

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि मणिपुर की घटना पर सदन में चर्चा होनी चाहिए… मैंने खुद सर्वदलीय बैठक में यह बात कही थी. मैं आरोप लगाना चाहता हूं कि मणिपुर की घटना पर जितना गंभीर होना चाहिए, विपक्ष उतना गंभीर नहीं है.’’ सिंह ने कहा कि विपक्ष को मणिपुर की घटना को गंभीरता से लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें- ADR रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, कांग्रेस का यह विधायक है देश का सबसे अमीर MLA, गरीब का नाम भी जान लीजिए

उनके इस वक्तव्य के बाद भी सदन में विपक्षी सदस्यों का हंगामा और नारेबाजी जारी रही. लोकसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से कार्यवाही चलने देने की अपील करते हुए कहा, ‘‘नारेबाजी से समाधान नहीं होगा. सरकार चर्चा के लिए तैयार है.’’हंगामा नहीं थमने पर बिरला ने 11 बजकर करीब पांच मिनट पर सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

12 minutes ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

26 minutes ago

‘सुरक्षा से कोई समझौता नहीं…’: जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर गाजियाबाद से दिल्ली बॉर्डर तक कड़ी किलेबंदी

Jantar Mantar Protest: CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर नोएडा और गाजियाबाद में अलर्ट. दिल्ली…

27 minutes ago