कपड़ा बाजार में लगी भीषण आग
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के मंगला हाट में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई. मंगला हाट पूर्वी भारत में सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक है. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बाजार में कपड़ों का कारोबार होता है और यहां कई थोक और खुदरा कपड़े की दुकानें हैं जो आग में जल गईं. पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी. शुरू में दमकल की 12 गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया था, लेकिन बाद में आग बुझाने के लिए दमकल की छह और गाड़ियों को भेजा गया.’’
दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है. आग से लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है. हावड़ा थाना मंगला हाट के निकट है. पुलिसकर्मियों ने देर रात करीब एक बजे आग की लपटें देखकर दमकल विभाग को सूचित किया था. आग तेजी से फैल गई क्योंकि दुकानें बांस और लकड़ी की बनी थी और वहां बड़ी मात्रा में कपड़े थे. दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि आग करीब 5,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैल गई.
यह भी पढ़ें- ADR रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, कांग्रेस का यह विधायक है देश का सबसे अमीर MLA, गरीब का नाम भी जान लीजिए
हावड़ा रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. कारोबारी घटनास्थल पहुंचे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके पुनर्वास की मांग की. एक कारोबारी ने कहा, ‘‘इससे पहले 1987 में बाजार जलकर नष्ट हो गया था. हमें चीजों को फिर से जुटाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. एक बार फिर हमने काफी कुछ खो दिया है. मुख्यमंत्री को मामले में दखल देना चाहिए.’’
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…