देश

Nuh Violence: पलवल में उत्पात मचाने वालों की गिरफ्तारी कब? अभी तक आरोपियों को पहचान तक नहीं पाई पुलिस

Nuh Violence: नूंह हिंसा के करीब 10 दिन बाद इलाके में शांति है. हरियाणा रोडवेज ने मंगलवार से अपनी बस सेवाएं फिर से शुरू कर दीं. वहीं जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में कुछ घंटों की ढील भी दी है. जैसे-जैसे स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, जिला प्रशासन ने कर्फ्यू प्रतिबंधों में ढील दी और लोगों को बाहर निकलने और आवश्यक चीजें खरीदने की अनुमति दी है. फिलहाल जिले के नगर निगम क्षेत्रों में बैंक और एटीएम दोपहर 3 बजे तक चालू रहेंगे. पलवल में भी 20 एफआईआर दर्ज की गई है. हैरानी की बात ये है कि अब तक 19 मामलों में एक की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. वहीं एक मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बताया गया है कि गिरफ्तारी तो दूर की बात है पुलिस अभी तक आरोपियों की पहचान तक नहीं कर पाई है.

दंगाइयों ने धार्मिक स्थलों को बनाया था निशाना

बता दें कि पलवल में उपद्रवियों ने जमकर तबाही मचाई. दंगाइयों ने धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया. पानी स्पलाई करने वाली पाइपलाइन तोड़ दिया. राह चलते लोगों के ऊपर पथराव किया. सैकड़ों गाड़ियां और घरों को जला दिया. हालांकि हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने 312 लोगों को गिरफ्तार किया है और 142 एफआईआर दर्ज की हैं. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कम से कम 106 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है.

यह भी पढ़ें:  सीएम अशोक गहलोत ने खेला बड़ा चुनावी दांव, OBC को मिलेगा 6 फीसदी अलग से आरक्षण, कुछ महीने बाद होने हैं चुनाव

नूंह में शुरू हुई झड़पें गुरुग्राम और अन्य स्थानों तक फैल गईं

बता दें कि विश्व हिंदू परिषद (vhp) के जुलूस को रोकने की कोशिश को लेकर 31 जुलाई को नूंह में शुरू हुई झड़पें गुरुग्राम और अन्य स्थानों तक फैल गईं. इस हिंसा में मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई.हरियाणा सरकार ने नूंह से उपाधीक्षक स्तर के एक पुलिस अधिकारी का तबादला करने का आदेश जारी किया है.सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक पुलिस उपाधीक्षक (नूंह) जय प्रकाश का तबादला कर दिया गया है. वह पंचकुला में पुलिस उपाधीक्षक (पुलिस मुख्यालय) के पद पर नियुक्ति लेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

24 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

53 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

57 minutes ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

1 hour ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

1 hour ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago