Parliament Security Breach: संसद हमले की बरसी के दिन 13 दिसंबर को एक बार फिर कुछ अनजान युवकों ने संसद के सुरक्षा तंत्र को चकमा दे दिया और पूरे लोकसभा को धुआं धुआं कर दिया. इसको लेकर आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने बवाल काट दिया. कांग्रेस सांसदों ने इस मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से जवाब मांगा है. इसके अलावा विपक्षी सांसदों ने अमित शाह से इस्तीफा तक मांग लिया है. विपक्षी सांसदों के विरोध के चलते बड़ा बवाल हुआ और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Om Birla) ने 15 विपक्षी सांसदों को शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया है. इसमें कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के 5 सांसद शामिल हैं.
बता दें कि संसद में भारी विरोध के चलते संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने इन 15 सांसदों को लोकसभा से निलंबित करने का प्रस्ताव दो बार दिया था. इसे स्पीकर ओम बिरला स्वीकृति देते हुए 15 सांसदों को इस शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया है. संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी के प्रस्ताव में गलत बर्ताव के चलते पांच सदस्यों टीएन प्रथापन, हीबी एडेन, जोथिमनी, राम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस को निलंबित किया गया.
इस दौरान बी महताब सदन की अध्यक्षता कर रहे थे. इसके बाद विपक्षी सासंदों ने हंगामा शुरू कर दिया. इस पर स्पीकर बी महताब ने कांग्रेस के नौ अन्य सांसदों को भी निलंबित कर दिया है. इनमें बेनी बेहानान, वीके श्रीधरन, मोहम्मद जावेद, पीआर नटराजन, कनिमोई करुणानिधि, के सुब्रमण्यन, एसआर पारथीबान, एस वेंकटेशन और मणिकम टैगोर के नाम शामिल हैं.
बता दें कि देश की संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर जोशी ने कहा कि इसे लेकर स्पीकर ओम बिड़ला ने गृह सचिव को उच्च स्तरीय जांच के लिए पत्र लिखा है और जांच की शुरुआत हो चुकी है. इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी सदस्यों से इस मामले का राजनीतिकरण न करने की अपील भी की. कांग्रेस सांसदों पर एक्शन के बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई.
यह भी पढ़ें-Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में चूक पर बड़ा एक्शन, 7 कर्मचारियों को किया गया सस्पेंड
गौरतलब है कि इससे कुछ घंटे पहले ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ’ब्रायन को सदन में गलत आचरण के लिए सस्पेंड किया गया था. अब ये सासंद सत्र की आगे की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सकेंगे. हालांकि इसके कुछ देर बाद वो फिर से सदन में पहुंच गए थे.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…
प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…