Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में चूक पर बड़ा एक्शन, 7 कर्मचारियों को किया गया सस्पेंड

Parliament Security Breach: संसद भवन में शीतकालीन सत्र के दौरान दर्शक दीर्घा से सांसदों के बीच पहुंचने का मामला लोगों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

Parliament Security Breach

संसद में सुरक्षा चूक का मामला

Parliament Security Breach: संसद भवन में शीतकालीन सत्र के दौरान दर्शक दीर्घा से सांसदों के बीच पहुंचने का मामला लोगों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. संसद की सुरक्षा में हुई चूक के बीच जिम्मेदारों पर अब एक्शन शुरू हो गया है. इस सुरक्षा उल्लंघन मामले में 8 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है. अभी इससे जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है. घटना के बाद से संसद की सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है. मकर द्वार सिर्फ सांसदों को एंट्री दी जा रही है. संसद में जाने वाले सभी लोगों के जूते उतरवाकर चेक किया जा रहा है.

अधीर रंजन ने सरकार पर बोला हमला

संसद में हुई घुसपैठ को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस हमले के पीछे बेरोजगार एक अहम वजह है. आम जनता का गुस्सा अब सड़क से लेकर सदन तक पहुंच गया है. प्रधानमंत्री को इसपर बोलना चाहिए. प्रधानमंत्री अभी तक इस गंभीर घटना पर चुप्पी साधे हुए हैं. यहां पर सब सीना ठोक कर बात करते हैं, उन्हें भी सीना दिखाना चाहिए.

पीएम मोदी सदन की सुरक्षा नहीं कर पा रहे

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन सदन को सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं. प्रधानमंत्री को लगता है कि संसद से कोई लेना-देना नहीं है. संसद की सुरक्षा में जो चूक हुई है उसपर चर्चा होनी चाहिए. जिन सांसदों ने हमले को रोका है, उनकी सराहना करनी चाहिए. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि संसद बनाने में जल्दबाजी की गई है, इसलिए ऐसी घटना हुई है.

यह भी पढ़ें- Parliament Security Breach: संसद में घुसे आरोपियों की पटियाला हाउस कोर्ट में होगी पेशी, थोड़ी देर में किया जाएगा पेश

13 दिसंबर को हुई थी घटना

बता दें कि संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा है. इसी बीच 13 दिसंबर को सुरक्षा में बड़ी चूक हुई. दो लोग दर्शक दीर्घा से छलांग लगाकर सांसदों के बीच पहुंच गए और स्मोक केन से अंदर पीले रंग का धुआं फैला दिया. आनन-फानन में दोनों को हिरासत में ले लिया गया. इस मामले में सदन से लेकर सड़क तक चर्चा हो रही है. मामले की जांच के लिए गृह मंत्रालय ने SIT गठित कर दी है. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने UAPA के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital