देश

Parliament Winter Session: हंगामे के बीच मणिपुर GST बिल पास, लोकसभा दिनभर के लिए स्थगित

संसद की शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session ) शुरू हो चुका है. यह सत्र 1 से 19 दिसंबर तक चलेगा. आज (1 दिसंबर) सरकार ने कई बिल पास करवाने की योजना बनाई, पर विपक्ष के हंगाम के कारण लोकसभा पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई है. हालांकि, सरकार ने मणिपुर GST विधेयक 2025 (Manipur GST Bill 2025) को पारित करा लिया.

क्या है मणिपुर GST बिल ?

शीतकालीन सत्र में लोकसभ की कार्यवाही पहले दिन हंगामे की भेंट चढ़ गई. लेकिन सरकार ने इस हंगामे के बीच मणिपुर जीएसटी (दूसरा संशोधन) विधेयक 2025 बिना चर्चा के पारित कर लिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस विधेयक पर अपनी बात रखी, जिसके बाद यह विधेयक लोकसभा में ध्वनिमत से पारित हो गया.

यह विधेयक 7 अक्तूबर 2025 को जारी किए गए अध्यादेश की जगह लेगा और जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों को लागू करने के लिए आवश्यक बदलावों को औपचारिक रूप देगा.

राष्ट्रपति शासन के चलते विधेयक पारित करना पड़ा

56वीं जीएसटी (GST) परिषद, जिसमें केंद्र और राज्य दोनों शामिल हैं. GST ढांचे का बड़ा पुनर्गठन करते हुए करीब 375 वस्तुओं पर कर दरों का सरलीकरण करने का निर्णय लिया था. इसके तहत 5%, 12%, 18% और 28% की चार दरों को खत्म कर दो स्लैब 5% और 18% में समाहित किया गया. इसके अलावा, अत्यधिक विलासिता वाले उत्पादों पर 40% की विशेष कर दर तय की गई. नई दरें 22 सितंबर को देशभर में लागू हो चुकी हैं. लेकिन मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के कारण यह संशोधन अध्यादेश के माध्यम से किया गया था, जिसे अब इस विधेयक के जरिए विधायी मान्यता मिल गई है.

ये भी पढ़ें: “आपकी सेवा भावना हम सबके लिए प्रेरणा”… संसद शीतकालीन सत्र के पहले दिन PM मोदी ने राज्यसभा सभापति को दी शुभकामनाएं

लोकसभा स्थगित की गई

लोकसभा की कार्यवाही के पहले दिन एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच मणिपुर जीएसटी (दूसरा संशोधन) विधेयक 2025 बिना चर्चा के पारित हो गया. यह बिल पारित होने के बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

9 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

25 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

41 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

56 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago