देश

‘पार्वती’ ने बचाई अपने पति ‘शिव’ की जान, किया लीवर डोनेट, 12 घंटों तक चली सर्जरी के बाद सफल रहा ट्रांसप्लांट

Delhi: दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में पार्वती ने शिव की जान बचाई है. पति शिव की जान बचाने के लिए पत्नी पार्वती ने अपने जीवन की कोई फिक्र नहीं की. इसके लिए शिव को पार्वती ने अपना लीवर देकर उसके प्राणों की हिफाजत की है.

शिव लीवर सिरोसिस से पीड़ित

बताया जा रहा है कि पार्वती का पति शिव करीब छह माह से लीवर सिरोसिस से पीड़ित था. छह लोगों के परिवार के लिए वह एकमात्र कमाने वाला है. शिव की आयु 29 साल है. पति शिव के उपचार के दौरान भाई-बहन का ब्लड ग्रुप भी उससे मिल नहीं पा रहा था.

जब उम्मीद की सारी किरण दिखनी बंद हो गई तो पत्नी पार्वती ने शिव को बचाने के लिए अपना लीवर दान करने का फैसला कर लिया. हालांकि उनका ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव था. उपयुक्त लीवर डोनर न मिलने की वजह से परिवार परेशान हो गया. परिस्थिति को देखते हुए डॉक्टरों द्ववारा शिव के परिवार को ब्लड ग्रुप इनकम्पैटिबल लीवर ट्रांसप्लांटेशन की सलाह दी गई.

शिव को पार्वती ने पाया था बेहोश

अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. नैमिष मेहता ने बताया कि करीब छह माह पहले शिव की पत्नी पार्वती ने बिहार के अपने घर में उसे बिस्तर पर बेहोशी की हालत में पाया. ऐसी हालत में वह उपचार के लिए तुरंत घर के नजदीक के अस्पताल लेकर गई. चिकित्सकों ने जब शिव का जांच किया तो पाया की वह गंभीर बीमारी से ग्रस्त है.

इसके बाद परिवार ने शिव को लेकर दिल्ली के कई अस्पतालों के चक्कर लगाए. जहां उसकी बीमारी की जांच की गई. सर गंगा राम असपताल में इस बात की पुष्टि हुई की शिव लीवर सिरोसिस से पीड़ित है और उसका लीवर फेल हो गया. इस वजह से उसे हेपेटिक एन्सेफैलोपैथी हो गई. डॉक्टरों द्वारा शिव को लीवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी गई. इसके अलााव परिवार से एक उपयुक्त डोनर की तलाश भी करने को कहा गया.

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे को लगा बड़ा झटका, छिन गया ‘शिवसेना’ नाम और ‘तीर-कमान’, चुनाव आयोग में शिंदे गुट की बड़ी जीत

सफल रही सर्जरी, शिव ने कहा देवी पार्वती

सर गंगा राम असपताल की चिकित्सक डॉ. जयश्री सूद ने इस बारे में कहा कि लगभग 12 घंटों तक चली सर्जरी के बाद सफल ट्रांसप्लांट हो सका. वहीं अपनी सर्जरी के बाद शिव ने कहा कि सच्चे अर्थों में मेरी पत्नी ने मेरी जान बचाने में देवी पार्वती की वास्तविक भूमिका निभाई है. जीवन भर मैं उनका ऋणी हूं. यह मेरे लिए सबसे अच्छा उपहार है.

Rohit Rai

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

3 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

4 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

6 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

6 hours ago