खेल

IPL 2023 में CSK का पूरा शेड्यूल, पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियन से होगी धोनी एंड कंपनी की टक्कर

CSK complete schedule in IPL 2023: एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 31 मार्च को अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ सीजन के अपने पहले मैच में आईपीएल 2023 अभियान की शुरुआत करेगी. उनका पहला घरेलू मैच 3 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होगा. यह तीन साल से अधिक समय के बाद होगा जब येलो आर्मी घरेलू मैच खेलेगी. CSK ने आखिरी बार IPL 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ घरेलू मैच खेला था. COVID-19 के कारण IPL 2020 को UAE में शिफ्ट कर दिया गया था, जबकि IPL 2021 का पहला भाग मुंबई में खेला गया था.

आईपीएल 2022 के अंत से पहले, एमएस धोनी ने पुष्टि की थी कि वह घरेलू फैंस के सामने खेलना चाहते हैं और सीएसके फैंस अपने थाला का स्वागत करेगी. सीएसके का आखिरी लीग चरण का खेल 20 मई को दिल्ली में दिल्ली के खिलाफ होगा. CSK ने IPL 2023 मिनी ऑक्शन में बेन स्टोक्स पर बड़ी रकम खर्च की और उन्हें 16.25 करोड़ रुपये में साइन किया. वह एमएस धोनी के बाद सीएसके का नेतृत्व करने के प्रबल दावेदार होंगे.

ये भी पढ़ें: Prithvi Shaw controversy: पृथ्वी शॉ से जुड़े मामले में आई बड़ी अपडेट, 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में रहेगी सपना गिल, दो और आरोपी गिरफ्तार

IPL 2023 में CSK का पूरा शेड्यूल

 

बीसीसीआई ने शुक्रवार को IPL 2023 के आयोजन की घोषणा की. टूर्नामेंट का 16वां सीजन 31 मार्च को शुरू होगा, जिसमें पहला मुकाबला गुजरात टाइटन्स (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. बीसीसीआई ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए 12 स्थानों की घोषणा की है. 21 मई तक ग्रुप स्टेज के मैच होंगे. जबकि खिताबी मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा. इस सीजन की सबसे खास बात यह होगी की 3 साल बाद टूर्नामेंट की होम-अवे फॉर्मेट में वापसी हो रही है.

सभी 10 टीमों को ग्रुप स्टेज में 14-14  मैच खेलने होंगे

सभी 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. हर एक टीम ग्रुप स्टेज में 14-14 मुकाबले खेलेगी. इस दौरान प्रत्येक टीम को 7 मैच अपने घर में खेलने होंगे. इस दौरान फैन्स को 18 डबल हेडर देखने को मिलेंगे.

माही के लिए IPL 2023 बेहद खास

एमएस धोनी अपना आखिरी घरेलू मैच 16 मई को चेन्नई बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स में खेलेंगे. धोनी की सीएसके 3 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलेगी. जो उनका पहला घरेलू मैच भी होगा. CSK अपने लंबे समय के प्रतिद्वंद्वियों मुंबई इंडियंस से 8 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेगी. वापसी का मुकाबला 6 मई को चेन्नई में खेला जाएगा.

पांच बार की चैंपियन एमआई अपना पहला मैच बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी. दूसरी बड़ी भिड़ंत एमएस धोनी की सीएसके बनाम विराट कोहली की आरसीबी के बीच 17 अप्रैल को बेंगलुरु में होगी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अयोध्या कैंट में तेंदुए की दहशत, सरयू किनारे मिले पंजों के निशान, वन विभाग ने लगाए पिंजरे

UP News: अयोध्या के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मचा है.…

6 minutes ago

आखिर क्या चाहती है निले ड्रम वाली मुस्कान? मेरठ जेल सुप्रिटेंडेट के सामने रखी डिमांड

सौरभ राजपूत मर्डर केस में दोषी करार होने के बाद मुस्कान ने अपनी बेटी पिहू…

21 minutes ago

‘डार्क वेब पर बिक रहा भारतीयों का डेटा…’, सुप्रीम कोर्ट की चिंता, निजता की सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने साइबर सिक्योरिटी और नागरिकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर…

33 minutes ago

ज्ञानपुर में विकास के दावे या कागजों का खेल, 13 लाख के मंच से लेकर बारात घर तक घोटाले के आरोप

UP News: ज्ञानपुर विधानसभा में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. विधायक…

35 minutes ago

चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में खेल‍ा! अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने क्यों बदला सोशल मीडिया बायो?

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…

44 minutes ago