देश

शहद के नाम पर चीनी बेच रहा पतंजलि! जांच में फेल पाया गया सैंपल, 1 लाख रुपये का लगा जुर्माना

बाबा रामदेव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सुप्रीम कोर्ट में भ्रामक विज्ञापन मामले की चल रही सुनवाई के बीच अब पंतजलि के शहद का सैंपल जांच में फेल पाया गया है. जिसके बाद कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. ये सैंपल करीब 4 साल पहले जांच के लिए पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में स्थित एक पतंजलि केंद्र से लिया गया था.

शहद में सुक्रोज की मात्रा दोगुनी से ज्यादा

डीडीहाट में स्थित पतंजलि केंद्र से शहद का नमूना लेने के बाद इसे रुद्रपुर लैब में जांच के लिए भेजा गया था. जहां पर जांच में शहद का नमूना फेल पाया गया. शहद में सुक्रोज की मात्रा दोगुनी से भी ज्यादा थी. मामले में शुक्रवार (12 अप्रैल) को न्याय निर्णायक अधिकारी ने डीडीहाट के विक्रेता और रामनगर की डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया.

2020 में भरा गया था सैंपल

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई, 2020 में खाद्य विभाग ने डीडीहाट स्थित गौरव ट्रेडिंग कंपनी से पैक्ड पतंजलि शहद का सैंपल लिया था. जिसे जांच के लिए रुद्रपुर भेजा गया था. जांच में पाया गया कि शहद में सुक्रोज की मात्रा तय मानक 5 फीसदी से ज्यादा करीब 11.1 प्रतिशत है.


यह भी पढ़ें: क्या है Patanjali भ्रामक विज्ञापन मामला, जिसे लेकर Supreme Court की फटकार के बाद Ramdev को माफी मांगनी पड़ी


एक लाख रुपये का लगा जुर्माना

नवंबर, 2021 में खाद्य विभाग ने संबंधित विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दायर किया था. मामले में 12 अप्रैल को फैसला आया है. जिसमें न्याय निर्णायक अधिकारी और एडीएम डॉ. एसके बरनवाल ने फैसला सुनाया है. न्याय निर्णायक अधिकारी ने विक्रेता गौरव ट्रेडिंग पर 40 हजार और सुपर स्टॉकिस्ट कान्हाजी डिस्ट्रीब्यूटर रामनगर पर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

7 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

40 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

1 hour ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

10 hours ago