देश

“एक समय था जब देश के लोग PoK भूल चुके थे”, विदेश मंत्री जयशंकर बोले- राहुल गांधी चीन की तारीफ करते हैं

लोकसभा चुनाव को लेकर देश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इसी बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी और विपक्ष पर जमकर हमला बोला. विदेश मंत्री ने कहा कि एक समय था जब हमारे देश में ही लोग पीओके भूल चुके थे. उन्होंने कहा कि युवाओं को पता होना चाहिए कि हमारी क्या गलतियां थी?

विदेश जाकर चीन की तारीफ करते हैं राहुल गांधी

विदेश मंत्री ने कहा कि जब हम यूएन जा रहे थे तो सरदार पटेल ने जवाहर लाल नेहरू को मना किया था, कि संयुक्त राष्ट्र निष्पक्ष नहीं है, आप वहां जा रहे हैं, जो हमेशा पाकिस्तान का पक्ष लेता है. वहीं एस. जयशंकर ने कहा कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर चीन की तारीफ करते हैं, और देश में चीन का मुद्दा उठाते हैं. ऐसा इसलिए हैं क्योंकि ये कांग्रेस की आदत बन चुकी है.

1947 में समंदर में सीमा तय हुई

विदेश मंत्री ने कच्चाथिवु द्वीप का जिक्र करते हुए कहा कि 1947 में भारत और श्रीलंका के बीच समंदर में सीमा तय हुई थी. जब इस पर सहमति बनी थी तो कच्चाथिवु श्रीलंका की सीमा में चला गया था. 1974 के बाद उस समय के विदेश मंत्री ने संसद में आश्वासन दिया कि हमारे मछुआरों के हक में कोई बदलाव नहीं होगा.

2 साल बाद एक एग्रीमेंट भी साइन किया गया था. जिसमें कहा गया था कि जहां पर पहले हमारे (भारतीय) लोग जाते थे, अब वहां नहीं जा सकते थे. अब डीएमके कह रहा है कि उसे कुछ जानकारी नहीं है. डीएमके संसद में कुछ और बोलती है, बंद कमरे में कुछ और. ये सिर्फ लोगों को गुमराह कर रही है.

यह भी पढ़ें- “आतंकवाद को जवाब देने के लिए किसी नियम की जरूरत नहीं”, एस. जयशंकर बोले- सबसे बड़ी चुनौती पाकिस्तान

“चीन और पाकिस्तान भारत के लिए खतरा”

चीन के मामले पर जयशंकर ने कहा कि 1950 में हमारे देश में ये चिंतन हुआ कि हम चीन पर क्या नीति अपनाएं, इसे लेकर सरदार पटेल ने पंडित नेहरू को लिखा था कि चीन की नियत हमारे बारे में सकारात्मक नहीं है. हम आश्वासन देते जाते हैं लेकिन हमें नहीं लगता कि वह हमारे बारे में पॉजिटिव हैं. भारत के लिए दो फ्रंट खतरा हैं. एक पाकिस्तान और दूसरा चीन. ऐसे में हमें तैयारी करनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

6 minutes ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

24 minutes ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

28 minutes ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

36 minutes ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

49 minutes ago

बयानवीर राहुल गांधी! विदेश धरती, 10 साल, 18 बयान और हर बार सियासी बवाल; देखें पूरी लिस्ट

Rahul Gandhi Controversial Statements Abroad: शिकागो विश्वविद्यालय में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने राहुल गांधी…

52 minutes ago