देश

PFI Money Laundering Case: पटियाला हाउस कोर्ट ने PFI के 5 सदस्यों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

PFI Money Laundering Case: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के पांच सदस्यों को को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्रवर्तन निदेशालय ने एनआईए मामले में 21 दिसंबर को हिरासत में रहते हुए सभी को गिरफ्तार किया था.

कोर्ट ने पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

ईडी के वकील की दलीलें सुनने के बाद वैकेशन जज छवि कपूर ने पांचों आरोपियों अब्दुल रहिमान, अनीस अहमद, अफसर पाशा, मोहम्मद शकीफ और एएस इस्माइल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

कोर्ट ने ईडी से पूछे सवाल

इससे पहले सभी आरोपियों को कस्टडी में भेजा गया था. छह दिन की कस्टडी खत्म होने के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया था. गुरुवार 21 दिसंबर को ईडी ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था. मनी लॉन्ड्रिंग मामले पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सवाल किया कि इन लोगों की गिरफ्तार के दौरान क्या सबूत मिले हैं. इस पर ईडी के वकील ने जवाब देते हुए कोर्ट को बताया कि आरोपियों की कस्टडी के दौरान सबूतों से सामना कराया गया था, जो छापे के दौरान बरामद हुए थे.

ये भी पढ़ें- Vivo Money Laundering Case: वीवो के अधिकारियों की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने की 5 दिन हिरासत बढ़ाने की मांग

ये भी पढ़ें- Priyanka Gandhi पर कस सकता है ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जांच एजेंसी ने दर्ज किया नाम

ईडी से पहले एनआईए ने सभी को किया था गिरफ्तार

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सभी पांचों आरोपियों को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है. इससे पहले सभी को एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने गिरफ्तार किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago