देश

Congress की गारंटियों की नकल कर रही भजनलाल सरकार, जयराम रमेश ने बोला राजस्थान के नए CM पर हमला

Congress: राजस्थान में हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं और नतीजों में जीत के बाद बीजेपी की सरकार बनी है. पार्टी ने भजनलाल शर्मा को सीएम बनाया है. दूसरी ओर कांग्रेस लगातार बीजेपी की नीतियों के चलते भजनलाल शर्मा पर हमलावर है. इस बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बड़ा बयान दिया है और सीएम भजनलाल शर्मा पर कांग्रेस की योजनाओं की नकल करने का आरोप लगाया है. जयराम रमेश ने कहा है कि सीएम भजनलाल शर्मा कांग्रेस की गारंटियों को जनता तक चिपका रहे हैं.

दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने BJP पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी भले ही राजस्थान का विधानसभा चुनाव हार गई, लेकिन बीजेपी हमारी गारंटियों की ही नकल कर रही है. कल घोषणा की गई कि राज्य में 1 जनवरी से LPG सिलेंडर 450 रुपए में दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें-Vivo Money Laundering Case: वीवो के अधिकारियों की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने की 5 दिन हिरासत बढ़ाने की मांग

यह भी पढ़ें-PFI Money Laundering Case: पटियाला हाउस कोर्ट ने PFI के 5 सदस्यों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

उन्होंने कहा हालांकि कांग्रेस राज्य के 1.4 करोड़ परिवारों को 500 में LPG सिलेंडर देने वाली थी, लेकिन बीजेपी सरकार करीब 70 लाख परिवारों को ही 450 रुपए में गैस सिलेंडर देगी. यह कब से लागू होगा इसके लिए तो इंतजार करना होगा, लेकिन यह निस्संदेह कांग्रेस पार्टी की जीत है, जिसने सबसे पहले रसोई गैस की कीमत घटाकर 500 रुपए किया था. यह बीजेपी सरकार बनने के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार बनाए गए दबाव का भी नतीजा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago