देश

MP Election 2023: ‘PDA बनेगा I.N.D.I.A. की ताकत…दिल्ली से BJP को हटाएगा’, मध्य प्रदेश में अखिलेश का बड़ा दावा

MP Assembly Election-2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार भाजपा के साथ ही कांग्रेस पर भी हमलावर दिखाई दे रहे हैं, जबकि इंडिया गठबंधन के तहत दोनों ही दल लोकसभा चुनाव में साथ खड़े हैं तो विधानसभा चुनाव में दोनों के बीच तलवार खिंची हुई है. इसी बीच दमोह में अखिलेश ने एक बार फिर से PDA को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि, पीडीए की इंडिया (I.N.D.I.A.) गठबंधन की ताकत बनेगा.

पत्रकारों से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, “पहले दिन से समाजवादियों के सिद्धांत के बारे में जाना होगा. समाजवादियों ने पहले ही कह दिया था कि इंडिया गठबंधन की ताकत PDA (पिछड़े, दलित, आदिवासी ) बनेगा और पीडीए ही स्ट्रेटजी है जो इंडिया गठबंधन और किसी भी गठबंधन को ताकत देगा.” सपा प्रमुख ने दिल्ली से भाजपा सरकार को हटाने का दावा करते हुए कहा कि,” मुझे उम्मीद है कि धीरे-धीरे जो देश में माहौल बन रहा है, पीडीए की ही ताकत है जो कि भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली से हटाने का काम करेगी. आपने अगर पहले दिन से ही समाजवादी पार्टी के सिद्धांत को समझा होगा, तो यही कहा है कि इंडिया की कोई स्ट्रेटजी है तो वह पीडीए है.” इसी के साथ ही भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा को लोकतंत्र में भरोसा नहीं है, वह ‘लूटतंत्र’ में विश्वास करती है.”

ये भी पढ़ें- MP Elections 2023: I.N.D.I.A. में आई दरार पर बोले पूर्व CM कमलनाथ- ‘हमने तो कोशिश की, लेकिन वो ऐसी सीट मांग रहे थे…’

देश को भाजपा से बचा सकते हैं ये लोग

अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक आदिवासी और मुसलमान भाई ही देश को भाजपा से बचा सकते हैं. इसी के साथ अखिलेश यादव ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि, “जनता ने सरकार बनाई दूसरे दल की लेकिन इन्होंने (बीजेपी) विधायक लूट लिए.” इसी के साथ ही मध्य प्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस को वोट न देना. ये बहुत ही चालू पार्टी है. इससे सावधान रहना.

 

समाजवादियों ने कांग्रेस का किया था समर्थन

सोमवार को एमपी के टीकमगढ़ के जतारा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने पिछले विधानसभा चुनाव को याद को ताजा करते हुए कहा कि, ” समाजवादी पार्टी की एक सीट थी, जिसने कांग्रेस की भी सरकार बनवाई थी. अगर आपको याद हो कि कांग्रेस के लोग जब समर्थन ढूंढ रहे थे तो सबसे पहले कांग्रेस को समाजवादियों ने समर्थन दिया था. इसके बाद गवर्नर साहब ने कांग्रेस को बुलाकर उनकी सरकार बनाई थी.” इसी के साथ सपा प्रमुख ने कहा कि, “मध्य प्रदेश के लोगों ने यह देखा है कि अगर किसी पार्टी ने गठबंधन को धोखा दिया है, तो वो कांग्रेस पार्टी है. मध्य प्रदेश की बदहाली के लिए भाजपा कांग्रेस दोनों जिम्मेदार है. जिस रास्ते पर कांग्रेस चल रही थी. अब उसी रास्ते पर भाजपा चल रही है. तो वहीं कमलनाथ पर एक बार फिर से निशाना साधते हुए उनका नाम लिए बिना कहा कि यह गलती हमारी है कि हमने 80 साल की उम्र वालों पर भरोसा कर लिया कि वो हमें पहचानेंगे.

 

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

28 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

44 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago