Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

geopolitics

New Book on India: भारत के खिलाफ चल रहे नैरेटिव वॉरफेयर, इतिहास के विकृतीकरण, जनसांख्यिकीय चुनौतियों और हाइब्रिड युद्ध की पड़ताल करती है यह पुस्तक.

जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय में 'सिंधु संवाद' का सफल आयोजन हुआ. परामर्शनीति फाउंडेशन और RLA की इस पहल में सिंधु नदी के सामरिक और सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा हुई.

ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की जान जाने पर भारत में लोगों के गुस्से की आग कम होने का नाम नहीं ले रही है। जी हां, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बुधवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में यूएस-इज़राइल हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की जान जाने के विरोध में सैकड़ों शिया मुसलमानों ने विरोध मार्च निकाला। सुनिए उन्होंने क्या कहा

वेनेजुएला संकट के बीच पीएम मोदी और कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की फोन बातचीत ने वैश्विक राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया है.

बांग्लादेश में 12 फरवरी को प्रस्तावित आम चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज़ है और भारत की चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं. वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के बाद अमेरिका और जमात-ए-इस्लामी के बढ़ते संपर्कों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. शेख हसीना सरकार के पतन, अवामी लीग पर बैन और यूनुस सरकार से तनावपूर्ण रिश्तों ने हालात और जटिल बना दिए हैं. जमात का भारत-विरोधी और पाकिस्तान-समर्थक रुख दिल्ली के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है. बड़ा सवाल यही है, क्या बांग्लादेश में हो रहा राजनीतिक बदलाव भारत के खिलाफ किसी बड़ी रणनीति का हिस्सा है?

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने यूके (ब्रिटेन) की डिएगो गार्सिया को मॉरीशस सौंपने की योजना को 'बड़ी मूर्खता' करार दिया है. Britain दशकों बाद Mauritius को Chagos Island लौटाने वाला था, इन्हीं में डिएगो गार्सिया शामिल है, जो अमेरिका-ब्रिटेन का अहम सैन्य ठिकाना है.

वेनेजुएला के मादुरो पर एक्शन के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जनवरी 2026 प्लान का खुलासा हुआ है. इसके मुताबिक ट्रंप सबसे पहले ग्रीनलैंड पर अटैक कर सकते हैं. ट्रंप ने ग्रीनलैंड को 20 दिन की डेडलाइन दी है. ट्रंप ने खुले तौर पर कहा है कि उन्हें ग्रीनलैंड किसी भी कीमत पर चाहिए. वहीं ट्रंप के इस धमकी को लेकर ग्रीनलैंड का कहना है कि ट्रंप को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए, जिससे कि दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ जाए. ग्रीनलैंड के अलावा अमेरिका के निशाने पर कोलंबिया, क्यूबा, मेक्सिको और ईरान है. ट्रंप ने इन चारों ही देशों को सख्त चेतावनी दी है.

भारत दौरे के 8 दिन बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तुर्केमिनिस्तान विजिट पर हैं. 2 दिन के इस विजिट में पुतिन तुर्केमिनिस्तान के साथ-साथ तुर्की से भी संपर्क साधेंगे. तुर्की की एक प्रतिष्ठित मीडिया के मुताबिक राष्ट्रपति एर्दोआन से अश्गाबात नामक स्थान पर वो दोनों लोग मुलाकात करेंगे. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि कूटनीतिक दुनिया में तुर्की को भारत का दुश्मन देश माना जाता है.

तुर्की के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर पिछले कुछ दिनों से तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थी. इसको लेकर दावा किया जा रहा था कि तुर्की अब इन रूसी मिसाइल सिस्टम को किसी तीसरे देश, खासकर भारत, को देने पर विचार कर रहा है. ऐसा इसलिए ताकि अमेरिका के साथ उसका तनाव कम हो जाए और वो दोबारा F-35 प्रोग्राम में लौट सके.

एशिया में जंग का 3 फ्रंट खुल गया है. जिसमें इस समय कुल 6 देश आमने-सामने हैं.और धीरे-धीरे इन देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. एक-दूसरे पर अटैक कर रहे हैं. हम बात करें पहले फ्रंट की तो इसमें दो मुस्लिम देश आमने-सामने हैं. जो भारत के दो पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान एक दूसरे से उलझ रहे हैं. जहां पिछले महीने से दोनों एक-दूसरे पर हवाई हमले कर रहे हैं