देश

एक तरफ बाढ़ दूसरी तरफ बिजली का झटका, आईटीओ में जलभराव के चलते लोगों को लग रहा करंट, दो लोगों पर करंट की मार

दिल्ली में हर जगह बाढ़ जैसे हालात हे गए हैं. सड़कों का पानी अब घर में घुस रहा है. वहीं यमुना के निचले इलाकों से लोगों को पलायन तेजी से हो रहा है. पानी पानी हुई दिल्ली में बाढ़ का पानी आईटीओं के तमाम सरकारी दफ्तरों में भी पहुंच चुका है. बिगड़ते हालात को देखते हुए आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी आईटीओ का दौरा करने वाले हैं.

वहीं आईटीओ में जल भराव के चलते बिजली के झटके महसूस किए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, दो लोगों को बिजली का झटका इतनी तेज लगा कि वे पानी में ही गिर गए. हालांकि, आज शुक्रवार के यमुना के जलस्तर में कुछ कमी देखने को मिल रही है.

एनडीआरएफ की टीम

यमुना में बाढ़ के कारण कई जगहों पर यातायात के लिए मार्ग बदले गए. इस वजह से भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए लगातार बारिश और हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि हुई है.

कश्मीरी गेट तक बाढ़ का पानी

कश्मीरी गेट पर बाढ़ का पानी आ पहुंचा था, हालांकि अभी पानी कम होने के संकेत मिल रहे हैं. वहीं रिंग रोड पर अभी भी पानी भरा हुआ है. लाल किले के पीछे और राजघाट पर अभी जलस्तर बढ़ा हुआ है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार स्पेशल सीपी, ट्रैफिक, दिल्ली एसएस यादव का कहना है कि वापस पानी यमुना में जाने में समय लगेगा. राजघाट तक पानी आने के कारण गीता कॉलोनी के फ्लाईओवर को हमने बंद कर दिया था. उसके कारण पूर्वी और उत्तरी दिल्ली के बीच आवागमन प्रभावित हुआ.

इसे भी पढ़ें: प्रेमी सचिन के लिए पाकिस्तान से भागकर भारत आई थी सीमा हैदर, अब चिंतित पाक ने मोदी सरकार से लगाई ये गुहार

बता दें कि यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते यमुना बाजार पर जलभराव की स्थिति बन गई है. लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा यमुना में बाढ़ के कारण कई जगहों पर यातायात के लिए मार्ग बदले गए. इस वजह से भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है.

Rohit Rai

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

8 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago