लौकी का जूस पीने के ये फायदे और बड़े खतरे जानते हैं आप?
किंग कोबरा
King Cobra Video: सांप से किसे डर नहीं लगता इस जहरीले जीव के जहर से लोग खौफ खाते हैं. इसमें भी जब किंग कोबरा हो तो उसके नाम से ही रोंगटें खड़े हो जाते हैं. लेकिन ये भी जान लीजिए कि कोई भी जीव कितना भी खतरनाक क्यों न हो इंसान उसे भी काबू में करने का उपाय जानता है. जंगलो में रहने वाले लोग जो प्रतिदिन जहरीले सांपों का सामना करते हैं, उनका मानना है कि जबतक इन जीवों को आप छेड़ते नहीं तबतक वे आपको नुकसान नहीं पहुंचाते हैं. लेकिन इन्हें लेकर आपको सावधान जरूर रहना चाहिए.
आपने अक्सर देखा होगा कि सोशल मीडिया पर किंग कोबरा के वीडियो की भरमार है, अक्सर किंग कोबरा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कभी कोबरा टॉयलेट सीट के अंदर छिपे होते है तो कभी छत के उपर छुपे रहते है. ऐसे वीडियो देख लोगों के रोगंटे खड़े हो जाते हैं. कई बार तो किंग कोबरा के हमलों के भी खतरनाक वीडियो देखने को मिल जाते है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक विशाल किंग कोबरा एक घर के अंदर बड़े आराम से घूमते हुए दिखाई दे रहा है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक विशाल किंग कोबरा एक घर के अंदर बड़े आराम से घूम रहा है. देखने में ये किंग कोबरा काफी भयानक लग रहा है. आप देख सकते हैं कि कैसे ये विशाल सांप घर में रखे जूते के रैक पर चढ़ रहा है और धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. बीच में वो एक बार रुकता है और अपने फन फैला लेता है. कुछ ही देर में वो दोबारा आगे बढ़ने लगता है और जूते की रैक पर पूरी तरह से चढ़ जाता है.
ऐसा खोफनाक नजारा देख कर लोगों के रोंगटे हो जाएंगे. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Kohtshoww के अकाउंट पर शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 52 हजार से ज्यादा लोगो ने लाइक भी किया है. ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…