सड़क पर दौड़ी बैलगाड़ियां
सचिन शर्मा-
लखनऊ. अभी तक आपने कार और मोटरसाइकिल का स्टंट्स सुना होगा पर अब बैलगाड़ियों से भी लोग स्टंट्स कर रहे हैं. बुलंदशहर में सड़क पर दौड़ती बैलगाड़ियों को देख कर लोग खौफ से घबरा गए. बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में मेरठ बदायूं हाईवे मार्ग पर करीब तीन गाड़ियों और एक बैलगाड़ी में सवार एक दर्जन युवकों ने हाईवे पर हुड़दंग किया. उसका वीडियो दिखने के बाद पुलिस और प्रशासन सकते में आ गया. वायरल वीडियो से सलेमपुर थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठ रहे हैं.
वायरल वीडियो में युवक हाईवे पर बेखौफ हुड़दंग मचाते नजर आ रहे हैं. सलेमपुर थाना क्षेत्र के मेरठ बदायूं हाईवे मार्ग पर स्टंट्स करने वालों ने दूसरे वाहन चालकों की जान को भी खतरे में डाल दिया.
यह भी पढ़ें: जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक आज
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में स्टंट्स करने वाले आतंक मचाते हैं. लखनऊ में कई प्रमुख मार्ग स्टंट्स करने वालों के अड्डे बने हुए हैं. गोमती नगर इलाके में कई बार स्टंट्स के चक्कर में हादसे हो चुके है. नया बना ग्रीन वे भी स्टंट्स करने वालों का पसंदीदा स्थान है. पुलिस ने इन्हें पकड़ा पर ठोस कारवाई न होने के कारण ये बच निकले.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…
पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…
Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…
एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…
दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…
कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…