Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सड़क पर दौड़ी बैलगाड़ियों को देख घबराए लोग

बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में मेरठ बदायूं हाईवे मार्ग पर करीब तीन गाड़ियों और एक बैलगाड़ी में सवार एक दर्जन युवकों ने हाईवे पर हुड़दंग किया.

bullock carts running on the road

सड़क पर दौड़ी बैलगाड़ियां

Edited by Akansha

सचिन शर्मा-

लखनऊ. अभी तक आपने कार और मोटरसाइकिल का स्टंट्स सुना होगा पर अब बैलगाड़ियों से भी लोग स्टंट्स कर रहे हैं. बुलंदशहर में सड़क पर दौड़ती बैलगाड़ियों को देख कर लोग खौफ से घबरा गए. बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में मेरठ बदायूं हाईवे मार्ग पर करीब तीन गाड़ियों और एक बैलगाड़ी में सवार एक दर्जन युवकों ने हाईवे पर हुड़दंग किया. उसका वीडियो दिखने के बाद पुलिस और प्रशासन सकते में आ गया. वायरल वीडियो से सलेमपुर थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठ रहे हैं.

युवक हाईवे पर हुड़दंग मचाते हुए आए नजर

वायरल वीडियो में युवक हाईवे पर बेखौफ हुड़दंग मचाते नजर आ रहे हैं. सलेमपुर थाना क्षेत्र के मेरठ बदायूं हाईवे मार्ग पर स्टंट्स करने वालों ने दूसरे वाहन चालकों की जान को भी खतरे में डाल दिया.

यह भी पढ़ें: जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक आज

प्रदेश के हर इलाके में होता है स्टंट्स

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में स्टंट्स करने वाले आतंक मचाते हैं. लखनऊ में कई प्रमुख मार्ग स्टंट्स करने वालों के अड्डे बने हुए हैं. गोमती नगर इलाके में कई बार स्टंट्स के चक्कर में हादसे हो चुके है. नया बना ग्रीन वे भी स्टंट्स करने वालों का पसंदीदा स्थान है. पुलिस ने इन्हें पकड़ा पर ठोस कारवाई न होने के कारण ये बच निकले.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital