देश

आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह पर दिखा लोगों का गुस्सा, कोर्ट के बाहर मारने कि लिए टूट पड़ी भीड़, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में आरोपी समर सिंह को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. समर सिंह आज कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुआ. उसे वाराणसी की जिला सत्र न्यायालय में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस दौरान जब मीडिया ने उससे सवाल किया तो उसने किसी भी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया. वहीं कोर्ट से बाहर निलकते ही भीड़ ने उसे मारने के लिए दौड़ा लिया.

भीड़ में दिखा समर सिंह के प्रति गुस्सा

आकांक्षा दुबे के वाराणसी में आत्महत्या के मामले में समर सिंह मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. समर सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. समर सिंह की कोर्ट में पेशी होने के बाद जब पुलिस उसे लेकर बाहर जा रही थी तभी उग्र भीड़ ने उसे दौड़ा लिया. कोर्ट से बाहर निकलते समय ही कुछ लोगों ने उस पर हमले का प्रयास किया. इस दौरान पुलिस बल ने तुरंत हरकत में आते हुए उसका बचाव किया. पुलिस उसे तेजी से गेट की तरफ ले दौड़ी.

गाजियाबाद से किया गया था गिरफ्तार

आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में समर सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस ने उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था. यूपी पुलिस ने इस मामले में समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह को पकड़ने के लिए उसके खिलाफ ‘लुकआउट’ नोटिस जारी किया गया था. इस चर्चित मामले में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की शिकायत पर इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने/मजबूर करने) के तहत मामला दर्ज किया है.

इसे भी पढ़ें: Ghazipur: मां ने अपने ही दो बेटों की कर डाली गला रेतकर हत्या, लंब समय से थी डिप्रेशन का शिकार

आकांक्षा के दोनों मोबाइल फोन बंद

आकांक्षा की मां मधु दुबे का कहना है कि आकांक्षा की मौत के बाद से ही उसके दोनों मोबाइल फोन बंद हैं जिसे अब तक पुलिस द्वारा खोला नहीं जा सका. उन्होंने पुलिस से मांग की है कि उन्हें आकांक्षा के फंदे पर लटकने का वीडियो और फोटो के साथ ही घटना से संबंधित सभी साक्ष्य उपलब्ध कराए.

Rohit Rai

Recent Posts

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

11 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

18 minutes ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

30 minutes ago

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

38 minutes ago

कराची में ये क्या हो गया? उफन पड़े पाकिस्तानी हिंदू, ‘रामायण’ के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…

42 minutes ago

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

52 minutes ago