होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सीएम योगी (फाइल फोटो)
CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों और माफियाओं पर बड़ा हमला बोला है. सीएम योगी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की बात करते हुए कहा कि “जो लोग पहले कानून-व्यवस्था की परवाह नहीं करते थे, अब वह कानूनी कार्रवाई के दौरान पत्ते की तरह कांपने लगते हैं. यूपी में अपराध कम हो गए हैं. यहां पुलिस का राज चल रहा है. कानून के डर से अपराधियों की पैंट गीली हो जा रही है”. उत्तर प्रदेश में बीते समय में अपराधियों और माफियाओं के घर पर बुलडोजर के तहत कार्रवाई हुई है. सीएम योगी ने अतीक अहमद को सजा सुनाए की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब अदालत उन्हें सजा सुनाती है तो उनका चेहरा फक्क पड़ जाता है.
दरअसल सीएम योगी ने शनिवार को गोरखपुर में पेप्सिको कंपनी के फ्रेंचाइजी प्लांट का भूमि पूजन में शामिल हुए थे. यहां उन्होंने प्लांट का शिलान्यास करने के बाद ये सभी बातें कही हैं.
सीएम योगी ने कहा कि राज्य में कानून का राज कायम रहेगा और सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है. पहले जनता देखती थी कि कैसे माफिया उन्हें तबाह करते थे, उद्योगपतियों को धमकी दी जाती थी, व्यापारियों का अपहरण होता था. आज उन सबकी सिट्टी-पिट्टी गुम है, सब को जान के लाले पड़े हुए हैं. सीएम योगी ने आगे कहा- आज उद्योग लगाने वालों की पूंजी पूरी तरह सुरक्षित है. उद्यमियों को इंसेटिव भी ऑनलाइन दिया जा रहा हैं. एक भी फाइल एक मिनट कहीं नहीं रुकने वाली है. आप निवेश करें, सरकार सभी प्रकार की सुविधा-सुरक्षा मुहैया कराएगी. सरकार अपनी जवाबदेही को लेकर तत्पर है. 35 लाख करोड़ का निवेश सरकार के प्रति भरोसे का परिचायक है.
सीएम योगी ने गोरखपुर में पेप्सिको का प्लांट के शिलान्यांस के दौरान कहा कि प्लांट लगने से 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा. इसके अलावा कई लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. इससे पहले सीएम ने सहजनवां में भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज में 10.43 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले स्टेडियम का भी शिलान्यास किया.
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…