45 दिनों तक रोज 1 केला खाने से क्या होगा?
Photo- IndianPremierLeague (@IPL)/ Twitter
RR vs DC, IPL 2023: शनिवार को डबल हेडर स्पेशल में पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया. मैच में दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी. लेकिन टॉस का लाभ डीसी को नहीं हुआ. क्योंकि पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरआर की ओपनिंग जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत की.
यशस्वी जायसवाल (60 रन) जोस बटलर (79 रन) और शिमरॉन हेटमेयर ने भी 21 गेंदों पर 39 रनों की नाबाद पारी ने राजस्थान को 199 रन के बड़े टोटल तक पहुंचा दिया. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही.
दिल्ली को मिला था 200 रनों का टारगेट
200 रनों के बड़े टोटल का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही. ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में दो बड़े झटके दिए. बोल्ड ने पृथ्वी शॉ और मनीष पांडे को अपना खाता भी नहीं खोलने दिया. बता दें पहले ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 0/2. इसके बाद दिल्ली की टीम मैच में वापसी नहीं कर पाई. हालांकि कप्तान डेविड वॉर्नर ने एक जुझारू पारी जरूर खेली मगर वो टीम को जीत नहीं दिला पाए. आपको बता दें दिल्ली को राजस्थान रॉयल्स ने 57 रनों से हराया.
ये भी पढ़ें: IPL: क्या आप जानते हैं आईपीएल इतिहास का पहला मेडन ओवर किसने फेंका था? यहां जानें
होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (HBCH&RC), पंजाब और अशोका यूनिवर्सिटी के बीच कैंसर…
Azam Khan Case: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान मामले में कहा कि केवल चुनाव लड़ने…
सुप्रीम कोर्ट ने इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक के हैदराबाद समिट में दिए गए विवादित…
सुप्रीम कोर्ट ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे से जुड़ी याचिका पर सुनवाई दो सप्ताह…
Rezang La War Story: 18 नवंबर 1962 को लद्दाख के रेजांग ला में 13 कुमाऊं…
Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अखिलेश यादव को अपनी कथा…