देश

लोकसभा चुनाव में VC के जरिए प्रचार करने की मांग वाली याचिका HC में खारिज, अदालत ने कहा- हम राजनीति से दूर रहना चाहते हैं

गिरफ्तार नेताओं को लोकसभा चुनावों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रचार करने की अनुमति देने की मांग वाली याचिका को दिल्ली हाइकोर्ट ने खारिज कर दिया है. बुधवार (1 मई) को कोर्ट ने कहा यह याचिका कानून के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह याचिका अत्यधिक साहसिक याचिका है. यह कानून के मूल सिद्धांतों के विपरीत है.

हमें भी राजनीतिक झगड़ों में घसीटा जा रहा है- कोर्ट

हाइकोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि यह याचिका दुष्प्रचार के लिए दाखिल की गई है. कोर्ट ने कहा हम राजनीति से दूर रहना चाहते हैं. हमें भी राजनीतिक झगड़ों में घसीटा जा रहा है. इस बात को समझिए कि अदालतें अपने विवेक का इस्तेमाल कर कानून के हिसाब से आदेश पारित करती हैं. कोर्ट ने कहा यह एक रणनीति का हिस्सा बन रहा है और ऐसा मत सोचिए कि हम रणनीति को नहीं समझते हैं. यह याचिका लॉ के अंतिम वर्ष के छात्र अमरजीत गुप्ता की ओर से दायर की गई थी.

VC के जरिए प्रचार की अनुमति मांगी गई थी

याचिका में कहा गया था कि चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करने के लिए एक तंत्र विकसित करने का निर्देश दिया जाए कि गिरफ्तार राजनीतिक नेताओं को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वीसी के माध्यम से प्रचार करने की अनुमति दे. याचिका में यह भी निर्देश देने की मांग की गई थी कि वह किसी राजनीतिक नेता या उम्मीदवार की गिरफ्तारी के बारे में तुरंत भारत के चुनाव आयोग को जानकारी दे. याचिका में कहा गया था कि राजनीतिक दलों के नेता चुनाव के दौरान प्रचार करने के अपने संवैधानिक रूप से गारंटीकृत मौलिक और कानूनी अधिकार से भी वंचित हैं.

यह भी पढ़ें- “सात फेरों के बिना हिंदू विवाह मान्य नहीं” : सुप्रीम कोर्ट का शादी को लेकर सामने आया बड़ा फैसला

याचिकाकर्ता ने कहा था कि उन्होंने अधिकारियों को एक अभ्यावेदन भेजा है, लेकिन उसका जवाब नहीं दिया गया है. याचिकाकर्ता चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता की घोषणा के बाद राजनेताओं खासकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के समय से परेशान है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

10 minutes ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

13 minutes ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

29 minutes ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

35 minutes ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

46 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

54 minutes ago