देश

Bihar News: बिहार में जहरीली शराब से 30 मौतों पर बोले नीतीश के मंत्री- पावर बढ़ाओ, सब बर्दाश्त कर लोगे

Samir Kumar Mahaseth: बिहार के छपरा जिले में हुए जहरीली शराब हत्याकांड में मौतों का आंकड़ा 30 पहुंच गया है. लेकिन प्रेदश में इस पर सियासत ने जमकर हो रही है. एक तरफ लोगों की जान तो दूसरी तरफ मंत्रियों के बेतुके बयान सामने आ रहे हैं. छपरा जिले में घटना दर्दनाक थी कि एक तरफ लोग मौत के साय में समा गए तो दूसरी कई लोगों की इलाज के दौरान आंखों की रोशनी चली गई.

बिहार विधानसभा में बुधवार को इस मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ, विपक्ष के हंगामे के बाद मुख्यमंत्री (CM) ने अपना खो दिया था और आगबबूला होकर सारा दोष बीजेपी के लोगों पर ही मड़ दिया. वहीं अब उनकी ही सरकार के मंत्री समीर महासेठ ने इसको लेकर बेतुका बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ‘पावर बढ़ाओं सब बर्दाश्त कर लोगो’.

मंत्री समीर महासेठ ने क्या कहा

दरअसल, एक खेल कार्यक्रम में पहुंचने के बाद जब महागठबंधन सरकार में आरजेडी (RJD) कोटे से मंत्री समीर महासेठ से लोगों की मौत को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘खेलकूद से पावर बढ़ाओ – जहरीली शराब बर्दाश्त कर लोगे.’ इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि ‘बिहार में मिलने वाली शराब जहर है और इन जहरीली शराब को पीने और मरने से बचना है तो इम्युनिटी बढ़ाओ.’ बता दें कि इससे पहले जहरीली शराब से मौत को लेकर पूछ गए सवाल पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर ही हमला बोल दिया था.

ये भी पढ़ें-  Gujarat: नई विधानसभा में 40 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले, 151 करोड़पति- ADR की रिपोर्ट में दावा

कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय ने क्या कहा

जहरीली शराब से हुए मौत पर विपक्ष की ओर से बिहार विधानसभा में किये गए हंगामें पर बिहार के कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय ने कहा की बीजेपी सदन को चलने नहीं देना चाहती है. साथ हीं मंत्री ने विपक्ष को सलाह तक दे डाली और कहा की सदन में जनता की समस्या और मुद्दा को उठाना चाहिए ना कि दूसरे तरीके से सदन को चलने से रोकना चाहिए. आपको बता दें कि मंत्री हाजीपुर में खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन में पहुंचे थे. जहां छपरा में ज़हरीली शराब से हुए मौत के सवाल को सुनते ही मंत्री भाग निकले और सदन में हुए हंगामे का पूरा ठीकरा विपक्ष फोड़ते दिखे, और कहां की जनता को मुद्दा और समस्या का सवाल उठाना चाहिए.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

3 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

3 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

5 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

5 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

5 hours ago