देश

PFI Banned:मुस्लिम धर्मगुरुओं ने PFI पर पाबंदी को सही बताया,कहा- देशहित में उठाया गया उचित कदम

नई दिल्ली- देशभर मेें बीते एक हफ्तों से एनआएई द्वारा  PFI के ठिकानों पर छापेमारी के बाद आज केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ बड़ा और सख्त कदम उठाते हुए इसे 5 सालों के लिए बैन कर दिया है.  PFI  के ऊपर आतंकी  गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. केंद्र सरकार के इस फैसले के लिए गृह मंत्री अमित शाह की काफी प्रशंसा की जा रही है. बीजेपी नेताओं ने  देश की सुरक्षा के लिहाज से इसे बहुत जरुरी कदम बताया है. सतारुढ़ पार्टी के सुर में सुर मिलाते हुए  केंद्र सरकार के इस फैसले का अब मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी समर्थन करना शुरु कर दिया है.अजमेर शरीफ के दीवान जैनुल आबेदीन और ऑल इंडिया सूफी काउंसिल के चेयरमैन सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती पीएफआई के खिलाफ बैन की कार्रवाई को सही बताया है.

देर आए दुरुस्त आए

अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान जैनुल आबेदीन ने पीएफआई के पांच साल के लिए प्रतिबंध करने के फैसला का समर्थन किया है.  उन्होने कहा कि बीजेपी सरकार को यह कदम बहुत पहले ही उठा लेना चाहिए था लेकिन कोई बात नही देर आए पर दुरुस्त आए. उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि… ”  केंद्र सरकार का PFI पर बैेन लगाने का फैसला काबिले तारीफ है और वो इसके लिए बधाई के पात्र है. उन्होनें कहा कि पीएफआई जैसी संस्था जो देश विरोधी कार्य में शामिल रही है. इसका जो देश के खिलाफ खुफिया षडयंत्र चल रहा था उसके सामने आते ही उसे उसी वक्त बैन कर देना चाहिए था. लेकिन सरकार ने पूरी जांच-पड़ताल के बाद इसे 5 सालों के लिए बैन करने का जो फैसला लिया है वो काबिले तारीफ है. इस जरुरी जांच के बाद आए फैसले से पीएफआई के पास बचने की गुंजाइश नहीं रहेगी. जैनुल आबेदीन ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि पीएफआई के जैसी और दूसरी जो भी संस्थाएं है उनके खिलाफ भी सरकार को ऐसे ही सक्त एक्शन लेना चाहिए. जिससे ये लोग देश को नुकासन पुहंचाने के अपने मकसद में कामयाब ना हो पाएं. जिससे देश की अखंडता और एकता बनी रहे. उन्होंने अपने इस वीडियो  के जरिए  युवाओं से  भी अपील की है कि वो PFI  जैसी किसी भी संस्था के बहकावे में ना आए. कुरान में हमें देश हित में जो काम करने का निर्देश दिया है हम उसे अमल में लाए औऱ अपने देश की रक्षा करे.

 

ऑल इंडिया सूफी काउंसिल ने किया फैसले का समर्थन

वहीं ऑल इंडिया सूफी काउंसिल के चेयरमैन सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती  ने भी पीएफआई के ऊपर भारत सरकार के प्रतिबंध के फैसले  को उचित बताया है. “उन्होने कहा कि हम इस गृह मंत्रालय के इस फैसले का स्वागत करते हैं. हमने भारत सरकार से पहले ही मांग की थी कि अगर PFI के खिलाफ देश विरोधी कार्य में शामिल होने का सबूत है तो इस पर जल्द से जल्द से बैन लगाया जाए. यह बैन उन लोगों और संगठनों  के लिए सबक है जो देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहते हैं. उन्होंने अपने वीडियो संदेश के जरिए कहा कि देश की सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नही हैं. मैं देश के युवा साथियों से भी अपील करता हूं भारत सरकार के इस  फैसले को सकारात्मक तरीके से लें. यह देश के लिए बहुत जरूरी था.

 

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

20 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

33 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

59 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

1 hour ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

1 hour ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

1 hour ago