रीडेवलपमेंट के बाद ITPO कॉम्प्लेक्स
देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित इंटरनेशनल ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) के रीडेवलप कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन 26 जुलाई को किया जाएगा. यह कॉम्प्लेक्स करीब 123 एकड़ में फैला हुआ है और इसी परिसर में सितंबर में जी20 नेताओं की बैठक होगी. जानकारी के मुताबिक इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे.
प्रगति मैदान पुनर्विकास परियोजना के तहत आईईसीसी (एकीकृत प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र) को एक आधुनिक परिसर के रूप में बनाया जा रहा है. सरकार ने जनवरी, 2017 में प्रगति मैदान के रीडेवलपमेंट के आईटीपीओ के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए दिल्ली में विश्वस्तरीय आईईसीसी स्थापित करने पर सहमति जताई थी. इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 2,254 करोड़ रुपए है.
वाणिज्य मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक प्रगति मैदान का रीडेवलपमेंट दो चरणों में किया गया. 123 एकड़ क्षेत्रफल वाला परिसर सबसे बड़े ‘माइस’ गंतव्यों में शामिल होगा. मंत्रालय ने कहा कि बैठक, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनी (माइस) के उभरते बाजार के लिए देश में ऐसे निवेश की जरूरत है. आईटीपीओ वाणिज्य मंत्रालय के तहत आता है. यह प्रगति मैदान में प्रदर्शनी केंद्र संचालित करती है और आईईसीसी का विकास कर रहा है.
आधुनिक आईईसीसी कॉम्प्लेक्स दुनिया की टॉप 10 प्रदर्शनी और कन्वेंशन कॉम्प्लेक्स की लिस्ट में शामिल हो गया है. लोगों के बैठने की क्षमता के मामले में यह सिडनी ओपेरा हाउस से कहीं आगे है. इस कन्वेंशन सेंटर के लेवल-3 में 7 हजार लोगों के बैठने की जगह है जबकि सिडनी के ओपेरा हाउस में साढ़े 5 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है. इस कॉम्प्लेक्स की भव्यता ऐसी है कि यह जर्मनी के हनोवर प्रदर्शनी केंद्र, शंघाई के राष्ट्रीय प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर को टक्कर दे रहा है.
IECC में विजिटर्स की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है. यहां वाहन पार्किंग के लिए बहुत बड़ी जगह है जहां 5,500 से ज्यादा वाहन पार्क किए जा सकते हैं. साथ ही विजिटर्स सिग्नल फ्री सड़कों के जरिए बिना किसी परेशानी के लोग कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकते हैं. यह कन्वेंशन सेंटर वैश्विक स्तर पर आयोजित होने वाले सम्मेलनों और शिखर सम्मेलनों की मेजबानी के लिए पहली पसंद के रूप में उभरकर सामने आया है.
-भारत एक्सप्रेस
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…
करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…
बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…
इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…