ध्यान मुद्रा में पीएम मोदी.
PM Modi Meditation In Vivekanand Rock Memorial: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई से 1 जून तक तमिलनाडु के कन्याकुमारी शहर में विवेकानंद मेमोरियल रॉक में ध्यान कर रहे हैं. गुरुवार (30 मई) की शाम से शुरू हुई उनकी ध्यान-साधना शनिवार (1 जून) की शाम तक चलेगी. इस बीच पीएम मोदी के ध्यान लगाने की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह भगवा वस्त्र में हैं और हाथ में रुद्राक्ष की माला के साथ ही माथे पर तिलक लगाए हुए हैं.
बता दें कि बृहस्पतिवार प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम से हेलीकॉप्टर द्वारा कन्याकुमारी पहुंचकर पहले भगवती अम्मन मंदिर में पूजा की और फिर नौका सेवा के जरिये रॉक मेमोरियल पहुंचे, यहां पहुंचकर उन्होंने ध्यान साधना शुरू की.
ध्यान में बैठने से पहले पीएम मोदी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और गर्भगृह की परिक्रमा की. पुजारियों ने एक विशेष आरती की और उन्हें मंदिर का प्रसाद दिया गया. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी एक जून को मंदिर से अपनी रवानगी से पहले रॉक मेमोरियल के पास तमिल कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा को देखने के लिए भी जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- ‘अबकी बार मोदी सरकार से लेकर अबकी बार 400 पार’, जानें कैसे PM Modi के इन नारों में उलझ कर रह गया विपक्ष
-भारत एक्सप्रेस
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…