Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Vivekanand Rock Memorial

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के कन्याकुमारी शहर के पास समुद्र में स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल के ध्यान मंडपम में 45 घंटे की साधना कर रहे हैं.

बृहपतिवार को आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ध्यान साधना के लिए विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंच गए थे. शुक्रवार को साधना में लीन उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं.

कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्‍यान पर बैठने से पहले पीएम मोदी ने भगवती अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की और गर्भगृह की परिक्रमा की. इस दौरान पुजारियों ने एक विशेष आरती की और उन्हें मंदिर का प्रसाद दिया गया.