अखिलेश यादव (फोटो ट्विटर)
UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने बिगुल बजा दिया है. सभी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं और दांव-पेंच तैयार कर रहे हैं. इसी के साथ जमकर नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और जुबानी जंग तेज है. इसी दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी एक के बाद एक बयान देने में जुटे हैं. कभी वह सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश की योगी सरकार को घेर रहे हैं तो कभी पत्रकारवार्ता कर. अब उन्होंने कार्यकर्ताओं को नया नारा देते हुए कहा है कि, उत्तर प्रदेश में 80 हराओ-भाजपा हटाओ. इसी के साथ एक अन्य नारा दिया है, जिसमें कहा है, “बीजेपी हारेगी बूथ-बूथ, अहंकार उतारेगा यूथ.”
रविवार को सपा प्रमुख ने जनता से भाजपा सरकार को हटाने का आह्वान किया और नारा दिया, ‘ 80 हराओ-भाजपा हटाओ.’ बता दें कि अखिलेश यादव अब अपने ट्विटर हैंडल से जो भी ट्वीट सरकार के खिलाफ कर रहे हैं, उसमें “80 हराओ-भाजपा हटाओ” नारे को हैशटैग के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. हाल ही में सीतापुर की तीर्थ स्थली नैमिषारण्य पहुंचने पर उन्होंने “अबकी भाजपा हारेगी बूथ-बूथ, अहंकार उतारेगा यूथ.” का नारा दिया है. इन नारों से ये साफ हो रहा है कि अखिलेश आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी में जुटे हैं और लगता है कि भाजपा को यूपी से बाहर ही कर देंगे. खैर देखना ये है कि जनता किसे चुनती है. हालांकि ‘80 हराओ-भाजपा हटाओ’ हैशटैग के साथ अखिलेश लगातार ट्विटर पर भाजपा सरकार के खिलाफ ट्विट कर रहे हैं.
एक नए ट्वीट में उन्होंने कहा है, “भाजपा सरकार जिन निवेशकों के भरोसे उप्र के निजी क्षेत्र में रोज़गार देने का झूठा दावा कर रही है, वो तो स्वयं लापता है और रही बात सरकारी नौकरी की तो पहले संविदावालों का ही समायोजन करके दिखा दें. अब युवा भाजपा को बेरोज़गार करेगा. इसी के साथ एक अन्य ट्विट में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि, “सत्ताधारी सांसद के ख़िलाफ़ पुलिस कर रही एफ़आइआर… चांदी की लूट में पुलिसवालों का हाथ… थाने से बरामद हो रहा चोरी का माल… वाह रे वाह भाजपा की डबल इंजन सरकार!” बता दें कि प्रदेश में 80 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं.
मालूम हो कि समाजवादी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में मायावती यानी बसपा से गठबंधन किया थी, जिसमें 10 सीट बसपा और पांच सीट सपा को मिली थीं. एक सीट कांग्रेस ने जीती थी. तो वहीं शेष 64 सीट पर सत्तारूढ़ बीजेपी ने कब्जा जमाया था तो वहीं चुनाव के बाद ही सपा का बसपा से गठबंधन टूट गया था.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…