Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

G-20 Summit : बैठक को पीएम मोदी ने VC के जरिए किया संबोधित, बोले- जी-20 का विकास एजेंडा काशी तक भी पहुंच गया

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चार दिवसीय जी20 की बैठक चल रही है. जिसमें जी20 देशों के डेवलपमेंट मिनिस्टर बैठक में शामिल होने के लिए काशी में डेरा जमाए हुए हैं.

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चार दिवसीय जी20 की बैठक चल रही है. जिसमें जी20 देशों के डेवलपमेंट मिनिस्टर बैठक में शामिल होने के लिए काशी में डेरा जमाए हुए हैं. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि “मैं मदर ऑफ डेमोक्रेसी के सबसे पुराने जीवित शहर में आप सभी का स्वागत करता हूं”. पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि विकास का एजेंडा काशी तक पहुंच गया.

ग्लोबल साउथ के लिए विकास एक महत्वपूर्ण मुद्दा है- पीएम

पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा कि ग्लोबल साउथ के लिए विकास एक महत्वपूर्ण मुद्दा है. इसलिए हम सभी का ये सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि इस विकास के लक्ष्यों को हम पीछे न जानें दें. साथ ही ये भी ख्याल रहे कि इस यात्रा में कोई भी पीछे न छूटे. पीएम ने कहा, ग्लोबल साउथ के देश वैश्विक कोरोना महामारी से पैदा हुईं समस्याएओं से गंभीर रूप से पीड़ित थे, ईंधन और उर्वरक के संकट ने एक और बड़ा झटका दिया है. ऐसे में आप जो भी फैसला लेते हैं उसका महत्व काफी अहम होता है.

यह भी पढ़ें- UP Politics: “उत्तर-प्रदेश में 80 हराओ-भाजपा हटाओ”, अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया नया नारा, बोले- “अहंकार उतारेगा यूथ”

बनारस सैकड़ों सालों से ज्ञान, चर्चा, संस्कृति और अध्यात्म का केंद्र रहा है- पीएम

पीएम ने काशी की बात करते हुए कहा कि बनारस सैकड़ों सालों से ज्ञान, चर्चा, संस्कृति और अध्यात्म का केंद्र रहा है. इस शहर में भारत की विविधता का सार समाहित है. इसके अलावा पीएम ने कहा कि भारत की डिजिटल क्रांति बड़े बदलाव लेकर आई है. भारत अपने साझेदार देशों के साथ इस अनुभव को साझा करने की इच्छा रखता है. पीएम मोदी ने बैठक को संबोधित करते हुए देश की महिला शक्ति का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत में हम सिर्फ महिलाओं के सशक्तिकरण तक ही सीमित नहीं रह गए हैं. इससे आगे निकलकर पहुंचे हैं. जहां महिलाएं विकास का नेतृत्व कर रही हैं और देश के विकास के एजेंडे का खाका तैयार कर रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest