देश

Man Ki Baat: पीएम मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया जिक्र, बोले- इससे मां का सम्मान तो होगा ही, धरती की भी रक्षा होगी

आकाशवाणी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 111वीं कड़ी में देशवासियों के साथ अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर इस साल आरंभ किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख किया. उन्होंने कहा, ‘‘हर कोई अपनी मां के लिए पेड़ लगा रहा है. चाहे वह अमीर हो या गरीब, चाहे वह कामकाजी महिलाएं हों या घरेलू. इस अभियान ने मां के प्रति स्नेह जताने का समान अवसर दिया है. मां के नाम पेड़ लगाने के अभियान से अपनी मां का सम्मान तो होगा ही, साथ ही धरती मां की भी रक्षा होगी.’’

देशवासियों को धन्यवाद- पीएम

उन्होंने कहा, मैं आज देशवासियों को इस बात के लिए धन्यवाद भी देता हूं कि उन्होंने हमारे संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में अपना अटूट विश्वास दोहराया है. साल 2024 का चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था. दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ, जिसमें 65 करोड़ लोगों ने मत डाले हैं.

प्रधानमंत्री ने 30 जून को मनाये जाने वाले ‘हूल दिवस’ पर देशवासियों को बधाई दी और कहा देश के आदिवासी भाई-बहन इसे धूमधाम से मनाते हैं. उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानियों सिदो-कान्हू को याद करते हुए कहा कि इनका बलिदान आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है. उन्होंने इन दोनों स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित संथाली भाषा में एक गीत के कुछ अंश की रिकॉर्डिंग भी लोगों को सुनायी.

‘चीयर4भारत’ हैशटैग इस्तेमाल की अपील

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान पेरिस ओलंपिक का भी जिक्र किया और उम्मीद जताई की भारतीय दल इसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने लोगों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए ‘चीयर4भारत’ हैशटैग का इस्तेमाल करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, ‘‘इस हैशटैग के जरिए हमें अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाना है…तो इस गति को बनाए रखिए…आपकी ये गति…भारत का जादू दुनिया को दिखाने में मदद करेगी.’’

यह भी पढ़ें- ‘हमारी टीम T20 World Cup शानदार अंदाज में घर लाई’, PM मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर दी बधाई

नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद ‘मन की बात’ की यह पहली कड़ी है. ‘मन की बात’ कार्यक्रम की पिछली कड़ी का प्रसारण 25 फरवरी को हुआ था. लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद लागू आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर इस कार्यक्रम का प्रसारण स्थगित कर दिया गया था.

प्रधानमंत्री ने इसके 110वें संस्करण में कहा था कि अगली बार जब वह इस कार्यक्रम के जरिए लोगों से रुबरु होंगे तो नयी ऊर्जा और नयी जानकारी के साथ मिलेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

19 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

56 minutes ago