देश

“मंत्रोच्चारण से मन को शांति मिली”, नवकार महामंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को PM Modi ने किया संबोधित

नवकार महामंत्र दिवस पर दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ ‘नवकार महामंत्र’ का जाप किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मंत्रोच्चारण से मन को शांति मिली है. मंत्रोच्चारण आत्मा को पवित्र कर देता है.

पीएम ने कहा, “मैं नवकार महामंत्र की आध्यात्मिक शक्ति को अब भी अपने भीतर अनुभव कर रहा हूं. कुछ वर्ष पूर्व मैं बंगलुरू में ऐसे ही एक सामुहिक मंत्रोच्चार का साक्षी बना था, आज वही अनुभूति हुई और उतनी ही गहराई में हुई. नवकार महामंत्र सिर्फ मंत्र नहीं है. ये हमारी आस्था का केंद्र है.

प्रत्येक अक्षर अपने आप में मंत्र है- PM

हमारे जीवन का मूल स्वर और इसका महत्व सिर्फ आध्यात्मिक नहीं है. ये स्वयं से लेकर समाज तक सबको राह दिखाता है, जन से जग तक की यात्रा है. इस मंत्र का प्रत्येक पद ही नहीं, बल्कि प्रत्येक अक्षर अपने आप में मंत्र है.

दुश्मन बाहर नहीं है, दुश्मन भीतर है- PM

नवकार महामंत्र कहता है कि स्वयं पर विश्वास करो, स्वयं की यात्रा शुरू करो, दुश्मन बाहर नहीं है, दुश्मन भीतर है. नकारात्मक सोच, अविश्वास, वैमनस्य, स्वार्थ ही वो शत्रु हैं, जिन्हें जीतना ही असली विजय है. यही कारण है कि जैन धर्म हमें बाहरी दुनिया नहीं, बल्कि खुद को जीतने की प्रेरणा देता है.

यह भी पढ़ें- सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर जा सकते हैं PM Modi, व्यापार-निवेश से लेकर इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

नवकार महामंत्र एक मार्ग है. ऐसा मार्ग जो इंसान को भीतर से शुद्ध करता है, जो इंसान को सौहार्द की राह दिखाता है. नवकार महामंत्र सही मायने में मानव, ध्यान, साधना और आत्मशुद्धि का मंत्र है. हम जानते हैं कि जीवन के 9 तत्व हैं. ये 9 तत्व जीवन को पूर्णता की ओर ले जाते हैं. इसलिए हमारी संस्कृति में नव का विशेष महत्व है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

8 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

9 hours ago