देश

सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर जा सकते हैं PM Modi, व्यापार-निवेश से लेकर इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर जा सकते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी अप्रैल के तीसरे हफ्ते में सऊदी की यात्रा कर सकते हैं. इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी निवेश-व्यापार, ऊर्जा और डिफेंस सेक्टर में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा कर सकते हैं.

कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

सूत्रों का ये भी कहना है कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सुरक्षा के साथ ही प्रस्तावित भारत-मिडल-ईस्ट यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर पर भी प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान चर्चा कर सकते हैं. अगर पीएम मोदी सऊदी अरब की यात्रा पर जाते हैं, तो ये उनकी चार साल बाद खाड़ी देशों में पहली यात्रा होगी.

पिछले साल विदेश मंत्री आए थे भारत

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में सऊदी के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सउऊद भारत दौरे पर आए थे, इस दौरान दोनों देशों ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा और रक्षा के साथ ही संस्कृति के क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत किए जाने को लेकर चर्चा की थी.

यह भी पढ़े-ं दुबई के क्राउन प्रिंस से मिलकर PM Modi ने कहा- दुबई ने भारत-यूएई रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

20 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

21 minutes ago

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

1 hour ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

1 hour ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

2 hours ago