प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लखनऊ जोनल कार्यालय ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित मोनाड यूनिवर्सिटी से जुड़े फर्जी डिग्री और फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज रैकेट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 25.44 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं. इनमें फार्महाउस, कई फ्लैट और वाहन शामिल हैं, जो आरोपियों और उनके परिजनों के नाम पर दर्ज हैं.
यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है. ईडी ने जांच उत्तर प्रदेश एसटीएफ द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी. एसटीएफ की जांच में एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ था, जो मोनाड यूनिवर्सिटी के नाम पर फर्जी मार्कशीट, डिग्री, प्रोविजनल सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और अन्य शैक्षणिक दस्तावेज तैयार कर बेचने और उनका सत्यापन कराने का काम कर रहा था.
एसटीएफ ने 11 अगस्त 2025 को इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. ईडी की जांच में सामने आया कि मोनाड यूनिवर्सिटी के चेयरमैन विजेंद्र सिंह हुड्डा ने संदीप सेहरावत और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर विश्वविद्यालय के नाम, संसाधनों और आधिकारिक तंत्र का दुरुपयोग किया.
आरोप है कि फर्जी मार्कशीट, डिग्री, चरित्र प्रमाणपत्र और छात्रों के रिकॉर्ड के सत्यापन जैसे दस्तावेज तैयार कर उन्हें छात्रों को पैसे लेकर बेचा जाता था. जांच के दौरान अब तक 1,800 से अधिक छात्रों से जुड़े ऐसे रिकॉर्ड मिले हैं, जिन्हें फर्जी मार्कशीट, डिग्री और अन्य शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध कराए गए.
ईडी के अनुसार, इस पूरे रैकेट से करीब 37.66 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की गई. इस रकम का बड़ा हिस्सा नकद में लिया गया और बाद में उसे विभिन्न माध्यमों से खपाने की कोशिश की गई. हालांकि, जांच एजेंसी ने आरोपियों के बैंक खातों में धन के प्रवाह और कई परतों वाले लेनदेन का भी पता लगाया है.
इस मामले में पहले ईडी ने पीएमएलए की धारा 17 के तहत कई ठिकानों पर तलाशी भी ली थी. तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी मार्कशीट, फर्जी डिग्रियां और इन दस्तावेजों के सत्यापन से जुड़े आवेदन सहित कई अहम दस्तावेज बरामद हुए थे.
ईडी ने कहा है कि मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले समय में इस रैकेट से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी.
ये भी पढ़ें: बिल्डर सतिंदर भासिन पर ED का एक्शन: नोएडा के ग्रैंड वेनेजिया कॉम्प्लेक्स की 384 दुकानें जब्त
-भारत एक्सप्रेस
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…