देश

रोजगार मेला कार्यक्रम में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, PM Modi बोले- भारत आज जो कीर्तिमान गढ़ रहा है उसमें हर वर्ग की भागीदारी

Rojgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, कि आज भारत के युवाओं की सफलता में सबसे बड़ी बात है सर्वसमावेशी भाव… भारत आज जो कीर्तिमान गढ़ रहा है उसमें हर वर्ग की भागीदारी बढ़ रही है.

PM Modi ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

PM Modi ने कहा, आज केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 51 हजार से अधिक युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी के पत्र दिए गए हैं. आज भारत सरकार के अलग अलग विभागों में आप युवाओं के नए दायित्वों की शुरूआत हुई है. आपका दायित्व देश के आर्थिक तंत्र को मजबूत करना है, आपका दायित्व देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना है, आपका दायित्व देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण का है, आपका दायित्व श्रमिकों के जीवन में मूलभूत बदलाव लाने का है.

PM Modi ने कहा, “आज भारत के युवाओं की सफलता में सबसे बड़ी बात है सर्वसमावेशी भाव… भारत आज जो कीर्तिमान गढ़ रहा है उसमें हर वर्ग की भागीदारी बढ़ रही है. हमारी बेटियां दो कदम आगे ही चल रही है. कुछ दिन पहले UPSC का रिजल्ट आया है जिसमें टॉप 5 में से 3 टॉपर बेटियां हैं. हमारी नारी शक्ति नौकरशाही से लेकर अंतरिक्ष और विज्ञान के क्षेत्र में नई बुलंदियों को छू रही हैं.”

“…तो राष्ट्र तेज विकास भी करता है”

उन्होंने कहा, जब युवा राष्ट्र के निर्माण में भागीदार होते हैं, तो राष्ट्र तेज विकास भी करता है और विश्व में अपनी पहचान भी बनाता है. भारत का युवा आज अपने परिश्रम और इनोवेशन से दुनिया को ये दिखा रहा है कि हमारे में कितना सामर्थ्य है. हमारी सरकार हर कदम पर ये सुनिश्चित कर रही है कि देश के युवाओं के लिए रोजगार-स्वरोजगार के अवसर बढ़ें.

पीएम मोदी ने आगे कहा, इस बजट में सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग मिशन की घोषणा की है. इसका उद्देश्य है- ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देना और भारत के युवाओं को ग्लोबल स्टैंडर्ड वाले प्रॉडक्ट बनाने का मौका देना. इससे ना केवल देश की लाखों MSMEs को…हमारे लघु उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पूरे देश में रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे.

देश में युवाओं के लिए नए नए अवसर बन रहे हैं. कुछ ही दिन बाद मुंबई में World Audio Visual & Entertainment Summit यानि, WAVES 2025 का आयोजन होने जा रहा है. इस आयोजन के केंद्र में भी देश के युवा हैं. देश के यंग क्रिएटर्स को पहली बार इस तरह का मंच मिल रहा है. भारत आज जो कीर्तिमान गढ़ रहा है उसमें हर वर्ग की भागीदारी बढ़ रही है और हमारी बेटियां दो कदम आगे ही चल रही हैं. हमारी नारीशक्ति ब्यूरोक्रेसी से लेकर स्पेस और साइंस के क्षेत्र में नई बुलंदियों को छू रही है. सरकार का विशेष ध्यान ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी है.

यह भी पढ़ें- “मैं भारत के बहुत करीब हूं…ये बहुत बुरा हमला था”, पहलगाम टेररिस्ट अटैक पर राष्ट्रपति ट्रंप का बयान, बोले- उनके बीच सालों से चल रही लड़ाई

सिविल सर्विसेज डे पर मैंने एक मंत्र दिया था और मैंने कहा था कि हम सरकार में जितने भी लोग हैं, हमारे लिए एक ही मंत्र सर्वोपरि होना चाहिए- नागरिक देवो भव:. मुझे विश्वास है कि अपने सामर्थ्य और ईमानदारी से एक ऐसा भारत बनाएंगे, जो विकसित भी होगा और समृद्ध भी होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

1 second ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

36 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

1 hour ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

2 hours ago