देश

Vande Bharat Express: तीन देशों की यात्रा से लौटने के बाद पीएम मोदी ने उत्तराखंड को दी दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस की बड़ी सौगात

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीन देशों की अपनी छह दिनों की यात्रा खत्म कर बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली पहुंचे, जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. भारत लौटते ही पीएम मोदी फिर से एक्टिव हो गए हैं. सुबह 11 बजे वह दिल्ली-देहरादून वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा जाता है कि वो विदेश यात्रा के दौरान फ्लाइट में ही अपनीं नीद को पूरी कर लेते हैं. पीएम मोदी को बॉडी क्लॉक को संतुलित करने में समय कम लगता है.

पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बृहस्पतिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न चुनौतियों के बावजूद भारत ने जिस तरह अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है, उसकी दुनिया सराहना करती है.

प्रधानमंत्री ने राज्य में नए विद्युतीकृत रेल खंडों को भी राष्ट्र को समर्पित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा, ‘‘देश को समझने के लिए दुनियाभर से पर्यटक भारत आना चाहते हैं. उत्तराखंड के लिए यह बड़ा अवसर है.’’ समारोह को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वह अभी-अभी तीन देशों की यात्रा से लौटे हैं और कह सकते हैं कि पूरी दुनिया भारत की ओर बड़ी उम्मीद से देख रही है.

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘विभिन्न चुनौतियों के बावजूद पिछले कुछ वर्षों में भारत ने जिस तरह से अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है, उसकी दुनिया सराहना करती है.’’ यहां रेलवे स्टेशन पर हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद थे. यह रेलगाड़ी सप्ताह के छह दिन देहरादून से सुबह सात बजे चलकर पौने बारह बजे दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. वंदे भारत रेलगाड़ी विधिवत रूप से 28 मई से संचालित होगी.

ये भी पढ़ें: New Parliament Building Inauguration: संसद भवन के उद्घाटन पर PM मोदी के साथ आए ये 4 विपक्षी दल, बोले-शुभ काम का बॉयकाट सही नहीं

हाल ही में इस रेलगाड़ी का देहरादून-दिल्ली के बीच सफल ट्रायल किया गया था. इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का निर्माण स्वदेश में किया गया है और यह ‘कवच’ तकनीक सहित उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

7 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

24 minutes ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

1 hour ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

1 hour ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

9 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

10 hours ago