देश

पाक की नापाक हरकत नाकाम! सीमा पार से ड्रग्स ला रहा था ड्रोन, BSF के मुस्तैद जवानों ने मार गिराया

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब में अमृतसर के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास नशीले पदार्थ ले जा रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है. सुरक्षा बल ने रविवार को यह जानकारी दी. बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि गहराई वाले इलाके में तैनात बीएसएफ के जवानों ने शनिवार रात करीब 8.48 बजे अमृतसर जिले के धनो कलां गांव में एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन की आवाज सुनी.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बयान में आगे कहा गया है कि ‘बीएसएफ जवानों ने निर्धारित ड्रिल के मुताबिक ड्रोन को इंटरसेप्ट करने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया दी और पाकिस्तानी ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया.’ क्षेत्र की प्रारंभिक तलाशी के दौरान, बीएसएफ कर्मियों ने धनो कलां गांव के क्षेत्र में एक ‘ड्रोन (क्वाडकॉप्टर, डीजेआई मैट्रिसेस, 300 आरटीके)’ बरामद किया, जिसमें संदिग्ध नशीले पदार्थों के तीन पैकेट थे, जो लोहे की अंगूठी के माध्यम से ड्रोन से जुड़े थे.

बीएसएफ ने बयान में आगे कहा कि तस्करों का आसानी से पता लगाने के लिए चार चमकदार पट्टियां भी खेप के साथ जुड़ी हुई पाई गईं. 3,323 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा करने वाले बीएसएफ ने बयान में आगे कहा, ‘संदिग्ध हेरोइन की बरामद खेप का कुल वजन लगभग 3.3 किलोग्राम है. सतर्क बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान की एक और नापाक कोशिश को नाकाम कर दिया.’

ये भी पढ़ें- जापान में पीएम मोदी ने ऋषि सुनक और इंडोनेशिया के जोको विडोडो से मुलाकात की

मालूम हो कि बीती रविवार रात अमृतसर सेक्टर के तीन सीमावर्ती इलाकों में तीन अलग-अलग ड्रोन पहुंचे थे. बीएसएफ ने तीनों को मार गिराया था. रात करीब साढ़े नौ बजे जवानों द्वारा फायरिंग के बाद जिले के रतन खुर्द गांव से एक ड्रोन बरामद किया गया. बीएसएफ के मुताबिक इस ड्रोन के साथ दो पैकेट जुड़े हुए थे, जिसमें से 2.6 किलो संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई. बीएसएफ ने बताया कि शुक्रवार रात एक और ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया था लेकिन उसे बरामद नहीं किया जा सका.

Dimple Yadav

Recent Posts

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

5 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

17 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

22 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

29 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

2 hours ago