प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो X)
PM Modi In Odisha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा दौरे पर हैं. जहां उन्होंने संबलपुर में आईआईएम का उद्घाटन करने के साथ ही राज्य को करीब 70 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी. इस दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया. जिसमें उन्होंने कहा बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि “आज भाजपा के हर एक कार्यकर्ता के लिए गर्व और गौरव का दिन है. आज देश ने हम सब के आदरणीय नेता लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न देने की घोषणा की है. ये सम्मान, हम सब कार्यकर्ताओं का सम्मान है, ये सम्मान उस विचारधारा का भी सम्मान है जो राष्ट्र प्रथम को लेकर चलती है, ये सम्मान दो सांसद वाली पार्टी से चलकर देश और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का और कार्यकर्ताओं के संघर्षों का सम्मान है.
पीएम मोदी ने इस दौरान पेश किए गए अंतरिम बजट का भी जिक्र किया और कहा, “दो दिन पहले ही देश का नया बजट आया है. पिछले 10 वर्षों में जिस नीति पर चलते हुए देश के 25 करोड़ लोग, गरीबी से बाहर निकले हैं, ये बजट उसी नीति को और मजबूत करता है. बजट का ऐलान है- गरीबों को सशक्त करने की गारंटी. हमारे युवा हों, महिलाएं हों, किसान हों, मछली पालक हों, ये बजट सबके विकास की गारंटी देता है. मेरा कोई गरीब भाई-बहन झुग्गी-झोपड़ी में न रहे, इसके लिए मैं दिन-रात एक कर रहा हूं. किसान हों, मछली पालक हों, मछुआरे हों… इनकी आय बढ़े, इनका जीवन आसान हो, ये भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है.
बीते 10 वर्षों में हमने उन गांवों में भी बिजली पहुंचाई, जो देश की आजादी के बाद भी अंधेरे में थे. हम LED बल्ब की नई क्रांति देश में लाए ताकि गरीब का बिजली बिल कम हो. अब हमारा प्रयास है कि देश के गरीब का बिजली बिल भी जीरो हो जाए इसलिए इस बजट में 1 करोड़ परिवारों के लिए रूफटॉप सोलर पावर स्कीम की घोषणा की गई है. बीते 10 वर्षों में करीब 1 करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं. इस वर्ष के बजट में 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य उठाया गया है.
यह भी पढ़िए: कुशल संगठक…सौम्य स्वभाव… उग्र राष्ट्रवादी… जानें भाजपा के भीष्म पितामह लालकृष्ण आडवाणी का राजनीतिक सफर
2014 के पहले 10 वर्षों तक, केंद्र में जो सरकार थी, वह बजट में जितनी घोषणाएं करती थी, उससे कई गुना बड़े घोटाले करती थी. 2014 से पहले भारत का युवा निराशा में डूबा था, उसका भविष्य अंधेरे में था, आज भारत का युवा आत्मविश्वास से भरा है क्योंकि उसके पीछे ईमानदार भाजपा सरकार खड़ी है. दिल्ली में जब कांग्रेस का राज था, तब ओडिशा को अपने हक के लिए भी परेशान होना पड़ता था. आज आपका ये बेटा दिल्ली में बैठा है, इसलिए आज ओडिशा के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…
सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…
आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की…
JAANTA RAJA DAY 2 IN GHAZIABAD: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के तत्वावधान में गाजियाबाद…
Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…
Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…