देश

Bharat Ratna: भारत रत्न पाने वाले आडवाणी तीसरे BJP नेता, बेटी प्रतिभा ने खिलाई मिठाई, बोलीं- पूरा जीवन देश की सेवा में लगाया, आंखों में रहे आंसू

Lal Krishna Advani Bharat Ratna: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी को 96 साल की उम्र में देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद दिल्ली स्थित आवास पर उनकी बेटी प्रतिभा ने मिठाई खिलाकर बधाई दी.

आडवाणी की बेटी प्रतिभा ने मीडिया से बातचीत में कहा— “मेरे पिता जीवन भर कम शब्दों वाले इंसान रहे, लेकिन स्वाभाविक तौर पर उनकी आंखों में आंसू रहते थे. हमें इस बात की संतुष्टि और खुशी दोनों है कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगाया. उनके जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाना बहुत बड़ी बात है.”

मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है- PM मोदी का ट्वीट

आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा होने के बाद से भाजपा के तमाम नेता इसी प्रकार अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर आडवाणी के साथ अपनी 2 तस्वीरें शेयर कीं और लिखा- मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा.

‘देश के विकास के लिए उनका योगदान कोई भूल नहीं सकता’

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- मैंने आडवाणी जी से बात भी की और उन्हें यह सम्मान दिए जाने पर बधाई दी. देश के विकास के लिए उनका योगदान कोई भूल नहीं सकता. उन्होंने जमीनी स्तर से काम शुरू किया था और वे देश के उप-प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे.

यह भी पढ़िए: कुशल संगठक…सौम्य स्वभाव… उग्र राष्ट्रवादी… जानें भाजपा के भीष्म पितामह लालकृष्ण आडवाणी का राजनीतिक सफर

50वें ऐसे व्यक्ति, जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा

बता दें कि आडवानी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के संस्थापक सदस्य नाना जी देशमुख के बाद भारत रत्न पाने वाले भाजपा के तीसरे नेता हैं. इसके अलावा आडवाणी देश में 50वें ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. आडवाणी से पहले 23 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) देने का ऐलान किया जा चुका है.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

44 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago