करी पत्ता रहेगा हमेशा हरा-भरा और घना! माली ने बताया रसोई के ‘सफेद घोल’ का जादू
By Shubhra Rai
अरविंद केजरीवाल (फोटो फाइल)
Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के चीफ एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए. इससे ईडी खफा हो गई है, और केजरीवाल के खिलाफ अदालत का रूख किया है. कहा जा रहा है कि केजरीवाल से दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की जानी है.
केजरीवाल जब शनिवार, 3 फरवरी को भी कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जारी समन का पालन नहीं किए तो ईडी के अधिकारी उनके ख़िलाफ़ अदालत पहुंचे. ईडी ने इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में अपील की है. अदालत ने इस मामले में आज कुछ दलीलें सुनी और आगे की सुनवाई के लिए 7 फरवरी का दिन तय किया है.
ताज्जुब की बात यह है कि इस मामले में केजरीवाल को ईडी अब तक पांच समन जारी कर चुका है. लेकिन उन्होंने एक बार भी ई़डी को पूछताछ के लिए समय नहीं दिया है. राजनीति के कुछ जानकारों का कहना है कि केजरीवाल के खिलाफ ई़डी के पास कुछ ऐसे साक्ष्य हैं कि यदि केजरीवाल पूछताछ में गए तो उनकी गिरफ्तारी हो सकती है, इसी डर से वे वहां नहीं जा रहे.
कुछ ही दिनों पहले ई़डी ने झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भी ऐसे ही कार्रवाई की थी, हेमंत सोरेन के खिलाफ 10 बार समन जारी करना पड़ा था. हालांकि, वो पेश नहीं हो रहे थे. अंतत: ईडी ने सीएम हाउस में जाकर ही हेमंत सोरेन से कुछ सवाल किए. उसके बाद हेमंत को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा. पद से इस्तीफा दिए जाने के फौरन बाद ही वो गिरफ्तार कर लिए गए.
दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) में…
कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…
गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…
सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…